Monday, September 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बांग्लादेश में हिंसा के दौरान वकील की हत्या के मामले में नौ लोग गिरफ्तार, अधिकतर अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के सफाई कर्मचारी

admin by admin
November 30, 2024
in अंतराष्ट्रीय
0

बांग्लादेश में हिंसा के दौरान वकील की हत्या के मामले में नौ लोग गिरफ्तार, अधिकतर अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के सफाई कर्मचारी

ढाका, बांग्लादेश के चटगांव में हुई हिंसा के दौरान एक वकील की हत्या के मामले में कम से कम नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सहायक लोक अभियोजक सैफुल इस्लाम की हत्या में संलिप्तता के लिए 46 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से अधिकतर अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के सफाई कर्मचारी हैं।

इस्लाम की उम्र 30 वर्ष के आसपास थी।यह घटना मंगलवार को हिंदू समुदाय के नेता चिन्मय कृष्ण दास के समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प के दौरान हुई थी। इससे पहले चटगांव की एक अदालत ने दास को जमानत देने से इनकार करते हुए जेल भेज दिया था।

बांग्लादेश सम्मिलित सनातनी जागरण जोत के प्रवक्ता दास को राजद्रोह के एक मामले में सोमवार को यहां हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था।

चटगांव कोतवाली थाने के प्रभारी अधिकारी अब्दुल करीम ने कहा, “सैफुल इस्लाम के पिता ने कल रात 46 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। करीम ने बताया कि अधिकांश आरोपी शहर की सेबोक कॉलोनी के निवासी हैं, जहां अधिकतर हिंदू समुदाय से जुड़े सफाई कर्मचारी रहते हैं।

उन्होंने बताया कि नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान जारी है।उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान 26 नवंबर को हुई हिंसा के घटनास्थल यानी अदालत परिसर के सीसीटीवी फुटेज से हुई है।

पुलिस ने बताया कि चंदन दास नामक व्यक्ति मुख्य आरोपी है, जिसे वकील पर धारदार हथियार से हमला करते देखा गया।

इस घटना से देशभर में आक्रोश फैल गया और वकील तथा राजनीतिक समूह सड़कों पर उतर आए तथा इस्लाम के हत्यारों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग करने लगे, जबकि कुछ समूह चाहते थे कि इस्कॉन बांग्लादेश पर प्रतिबंध लगाया जाए।

हालांकि, इस्कॉन बांग्लादेश ने कहा कि दास को गिरफ्तारी से काफी पहले संगठन से निष्कासित कर दिया गया था और इस्कॉन हत्या या हिंसा में शामिल नहीं है।

Tags: अधिकतर अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के सफाई कर्मचारी
Previous Post

अलीगढ़ में दो लड़कियां बेहोशी की हालत में से बरामद; मेरठ से हुआ था अपहरण

Next Post

पीलीभीत में छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने तेजाब पीकर खुदकुशी की कोशिश की, दो आरोपी हिरासत में

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Canada में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत

September 21, 2026
अंतराष्ट्रीय

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

उत्तर कोरिया ने दागी संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल, जापान में अलर्ट; PM ऑफिस ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

September 20, 2026
Next Post

पीलीभीत में छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने तेजाब पीकर खुदकुशी की कोशिश की, दो आरोपी हिरासत में

Recent Posts

महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई, बीड और बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार; सभी 18 आरोपी पकड़े गए

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के प्रश्नपत्र लीक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए भिवंडी पुलिस ने फरार हो...

शाहजहांपुर में जलती चिता पर मांस पकाने का आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य फरार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में पुलिस ने जलती चिता पर कथित रूप से मांस पकाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार...

दिल्ली में APK फाइल से मोबाइल हैक कर 6.57 लाख की साइबर ठगी, अहमदाबाद से तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने ‘एपीके’ फाइल के जरिए कथित रूप से मोबाइल फोन हैक कर लोगों के खातों से रुपये निकालने...

Canada में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए एक विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। भारतीय मिशन...

शाहजहांपुर में पैसों की मांग से परेशान 17 वर्षीय किशोर की मौत, युवती समेत पांच पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

शाहजहांपुर, जिले के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के सिमरा डभौरा गांव में 17 वर्षीय किशोर की मौत के मामले में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group