Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एनसीआर में मादक पदार्थ लैब का भंडाफोड़, तिहाड़ जेल के वार्डन समेत पांच गिरफ्तार

admin by admin
October 29, 2024
in क्राइम, देश
0

नोएडा में मेक्सिको के एक मादक पदार्थ गिरोह से जुड़ी एक मेथम्फेटामाइन (एक किस्म का मादक पदार्थ) लैब का भंडाफोड़ कर तिहाड़ जेल के वार्डन और दिल्ली के दो व्यापारियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनसीबी ने एक बयान में बताया कि उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के कासना औद्योगिक इलाके में 25 अक्टूबर को एक मादक पदार्थ लैब का भंडाफोड़ कर वहां से तरल एवं ठोस स्वरूप में लगभग 95 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन बरामद की गई।

बयान के मुताबिक, “चूंकि, मादक पदार्थ गिरोह का नेटवर्क राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों में फैला हुआ है”, इसलिए एनसीबी ने दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ को भी छापेमारी में शामिल किया था।

एनसीबी के उपमहानिदेशक (संचालन) ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया, “शुरुआती पूछताछ से पता चला है कि छापेमारी के दौरान लैब में मौजूद दिल्ली के एक व्यवसायी और तिहाड़ जेल के वार्डन ने अवैध इकाई की स्थापना, विभिन्न स्रोतों से मादक पदार्थ के उत्पादन के लिए जरूरी रसायनों की खरीद और मशीनों के आयात में “महत्वपूर्ण” भूमिका निभाई थी।”

सिंह के अनुसार, मेथम्फेटामाइन के उत्पादन के लिए इन लोगों ने मुंबई के एक ‘केमिस्ट’ को नियुक्त किया था। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ की गुणवत्ता की जांच का जिम्मा मेक्सिको के एक मादक पदार्थ गिरोह के सदस्य को सौंपा गया था, जो दिल्ली में रहता है।

सिंह के मुताबिक, इन चारों लोगों को 27 अक्टूबर को दिल्ली की विशेष स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें तीन दिन की एनसीबी हिरासत में भेज दिया।

उन्होंने बताया कि बाद में गिरोह के एक “महत्वपूर्ण सदस्य” और दिल्ली के गिरफ्तार व्यवसायी के “करीबी सहयोगी” को राजौरी गार्डन इलाके से पकड़ा गया। उसकी हिरासत के लिए अदालत का रुख किया गया है।

एनसीबी के अनुसार, दिल्ली के व्यवसायी को पहले राजस्व खुफिया विभाग (डीआरआई) ने एनडीपीएस के एक अलग मामले में गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने बताया कि व्यवसायी को तिहाड़ जेल में रखा गया था, जहां वह वार्डन के संपर्क में आया, जो बाद में उसका “सहयोगी” बन गया।

एनसीबी ने कहा कि मामले से जुड़े मेक्सिको के मादक पदार्थ गिरोह की पहचान ‘कार्टेल डि जालिस्को नुएवा जनरेशियन (सीजेएनजी)’ के रूप में हुई है।

एजेंसी ने बताया कि लैब से एसीटोन, सोडियम हाइड्रॉक्साइड, मेथिलीन क्लोराइड, उच्च गुणवत्ता का इथेनॉल, टोल्यूईन, लाल फास्फोरस, इथाइल एसीटेट जैसे रसायन और मादक पदार्थ के उत्पादन के लिए आयातित मशीन जब्त की गई है।

सिंह ने कहा कि अब गिरोह से जुड़े अन्य तारों के साथ ही मादक पदार्थ की तस्करी से अर्जित धनराशि और संपत्ति का पता लगाया जा रहा है।

एनसीबी ने इस साल अब तक मादक पदार्थ की पांच अवैध लैब का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। इनमें गुजरात के गांधीनगर और अमरेली, राजस्थान के जोधपुर और सिरोही तथा मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित लैब शामिल है।

भोपाल में एनसीबी और गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने बगरोदा औद्योगिक इलाके में एक संयुक्त अभियान चलाया था और मशीनों के साथ लगभग 907 किलोग्राम मेफेड्रोन और 7,000 किलोग्राम अन्य रसायन जब्त किए थे।

एनसीबी का मानना है कि मेथम्फेटामाइन और मेफेड्रोन जैसे मादक पदार्थों के उत्पादन की कम लागत को देखते हुए ड्रग माफिया औद्योगिक क्षेत्रों में तेजी से गोपनीय लैब स्थापित कर रहे हैं, ताकि कच्चे माल और उपकरणों के नियमित परिवहन, लैब में उत्पन्न कचरे और रासायनिक प्रसंस्करण के दौरान चिमनी से निकलने वाले जहरीले धुएं से स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियां ​​सतर्क न हों।

Tags: तिहाड़ जेल के वार्डनभंडाफोड़
Previous Post

दिल्लीः मुठभेड़ के बाद बंबीहा गिरोह के दो शार्पशूटर गिरफ्तार

Next Post

कर्नाटक वक्फ भूमि विवाद: मुख्यमंत्री ने कहा, किसी भी किसान को बेदखल नहीं किया जाएगा

Related Posts

देश

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

September 14, 2026
क्राइम

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

September 14, 2026
Next Post

कर्नाटक वक्फ भूमि विवाद: मुख्यमंत्री ने कहा, किसी भी किसान को बेदखल नहीं किया जाएगा

Recent Posts

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नोएडा में एक धार्मिक अनुष्ठान के बाद मनोकामना पूरी नहीं होने से नाराज दो लोगों ने एक पंडित को कथित...

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

पणजी, तहलका’ पत्रिका के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में सुनायी गयी 10 साल...

महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बांदा से सटे महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र के रंगौलिया बुजुर्ग गांव में सतना जेल से पैरोल पर छूटे एक...

बलिया के बांसडीह कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल परितोष मिश्रा का शव पोखऱे में मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले के बांसडीह रोड थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी का शव सोमवार को संदिग्ध हालात में एक तालाब से...

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से चार महीने पहले 14 वर्ष की एक लड़की को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group