Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

WFI ने टीम को विश्व चैंपियनशिप से हटाया, UWW से की सरकारी हस्तक्षेप की शिकायत

admin by admin
October 24, 2024
in खेल, देश
0

नयी दिल्ली, भारतीय कश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने बुधवार को विश्व चैंपियनशिप से भारतीय टीम को हटा लिया और विश्व संचालन संस्था यूडब्ल्यूडब्ल्यू को सूचित किया कि खेल मंत्रालय उसकी स्वायत्तता में हस्तक्षेप कर रहा है।

सीनियर विश्व चैम्पियनशिप 12 गैर ओलंपिक वर्गों में 28 अक्टूबर से अल्बानिया के तिराना में आयोजित होगी।

डब्ल्यूएफआई ने हाल में अंडर 23 और विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल की घोषणा की थी और प्रदर्शनकारी पहलवानों ने चयन ट्रायल की वैधता पर सवाल उठाते हुए अदालत की अवमानना के तौर पर चुनौती दी थी। डब्ल्यूएफआई ने चयन ट्रायल नोटिस वापस ले लिया और अदालत ने चार अक्टूबर को अवमानना ​​याचिका पर आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया।

डब्ल्यूएफआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान ने हाल में अदालत का दरवाजा खटखटाया और कहा कि डब्ल्यूएफआई पर अदालत की अवमानना ​​का आरोप लगाया जाना चाहिए। अब हम विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम नहीं भेज पायेंगे। हमने यूडब्ल्यूडब्ल्यू को यह बता दिया है।

सूत्र ने कहा, ‘‘यह सब मंत्रालय के निलंबन के कारण हो रहा है। निलंबन बनाये रखने का कोई आधार नहीं है। अगर मंत्रालय निलंबन हटा देता है तो ये सभी मुद्दे नहीं होंगे। यह बहुत दुखद है कि कुछ पहलवानों की वजह से अन्य पहलवानों को परेशानी उठानी पड़ रही है और मंत्रालय निलंबन नहीं हटा रहा है।’’

खेल मंत्रालय ने नये अधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान के तुरंत बाद 24 दिसंबर को डब्ल्यूएफआई को निलंबित कर दिया था।

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय सिंह ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू के अध्यक्ष नेनाद लालोविच को पत्र में लिखा, ‘‘दुर्भाग्य से खेल मंत्रालय का डब्ल्यूएफआई की स्वायत्तता में हस्तक्षेप करना जारी है। खेल मंत्रालय ने 24 दिसंबर 2023 को डब्ल्यूएफआई के दैनिक प्रशासन का काम बंद करने और रोकने का आदेश दिया और भारतीय ओलंपिक संघ (भारत की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति) को डब्ल्यूएफआई के संचालन के लिए तदर्थ समिति बनाने का निर्देश दिया। ’’

आईओए ने फरवरी में यूडब्ल्यूडब्ल्यू द्वारा डब्ल्यूएफआई पर प्रतिबंध हटाए जाने के बाद इस साल मार्च में महासंघ का प्रबंधन करने वाले तदर्थ पैनल को भंग कर दिया था। डब्ल्यूएफआई ने पीटी उषा की अगुआई वाले आईओए का समर्थन मिलने की भी जानकारी दी।

इसमें कहा गया, ‘‘आईओए ने अपनी अध्यक्ष पीटी उषा के माध्यम से इस मामले में डब्ल्यूएफआई का समर्थन किया था, लेकिन समस्या का कारण खेल मंत्रालय है क्योंकि उनके 24 दिसंबर 2023 के पत्र का उपयोग पहलवानों द्वारा डब्ल्यूएफआई के प्रशासन में हस्तक्षेप करने के लिए किया जा रहा है। ’’

डब्ल्यूएफआई ने काम करना शुरू कर दिया लेकिन पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत ने खेल संस्था के प्रबंधन के लिए एक प्रशासक नियुक्त करने के लिए अदालत में याचिका दायर की।

अदालत ने अंतरिम आदेश में कहा कि तदर्थ समिति को भंग करने का आईओए का फैसला खेल मंत्रालय के निलंबन आदेश के साथ असंगत था। इसने कहा कि जब तक निलंबन आदेश वापस नहीं लिया जाता तब तक तदर्थ समिति के लिए महासंघ के मामलों को देखना जरूरी था। हालांकि आईओए ने अदालत को बताया कि वह फिर से पैनल का गठन नहीं कर सकता।

डब्ल्यूएफआई ने अब यूडब्ल्यूडब्ल्यू से यूडब्ल्यूडब्ल्यू नियमावली के अनुच्छेद 6.3 को लागू करने और उचित कार्रवाई करने तथा बृहस्पतिवार की सूचना को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के समक्ष शिकायत के रूप में उपयोग करने के लिए कहा है।

यूडब्ल्यूडब्ल्यू संविधान के अनुच्छेद 6.3 में कहा गया है, ‘‘मान्यता प्राप्त और संबद्ध सदस्य अपनी गतिविधियों को स्वतंत्र रूप से संचालित और प्रशासित करेंगे। वे किसी भी राजनीतिक, धार्मिक या आर्थिक दबाव के प्रभाव के बिना अपनी स्वायत्तता को बनाए रखेंगे।

इसके अनुसार, ‘‘सरकारें और अन्य सार्वजनिक प्राधिकरण केवल राष्ट्रीय महासंघों द्वारा उनके वित्तीय अनुदानों के उपयोग को सत्यापित करने के हकदार होंगे। ओलंपिक वर्ष में विश्व चैंपियनशिप पुरुष फ्रीस्टाइल, महिला और ग्रीको रोमन में सभी 10 के बजाय चार वर्गों में आयोजित की जाती है।

भारतीय टीम:

पुरुष फ्रीस्टाइल: उदित (61 किग्रा), मनीष गोस्वामी (70 किग्रा), परविंदर सिंह (79 किग्रा), संदीप मान (92 किग्रा)।

ग्रीको रोमन: संजीव (55 किग्रा), चेतन (63 किग्रा), अंकित गुलिया (72 किग्रा), रोहित दहिया (82 किग्रा)।

महिला: कीर्ति (55 किग्रा), मानसी (59 किग्रा), मनीषा (65 किग्रा), बिपाशा (72 किग्रा)।

Tags: सरकारी हस्तक्षेप की शिकायत
Previous Post

भाजपा ने घोषित किये उपचुनाव प्रत्याशी : करहल सीट पर मुलायम परिवार के बीच जोर आजमाइश

Next Post

न्यूजीलैंड के 259 रन के जवाब में भारत ने एक विकेट पर 16 रन बनाये

Related Posts

क्राइम

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

September 14, 2026
देश

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

September 13, 2026
Next Post

न्यूजीलैंड के 259 रन के जवाब में भारत ने एक विकेट पर 16 रन बनाये

Recent Posts

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से चार महीने पहले 14 वर्ष की एक लड़की को...

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन...

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत हो...

sanketik photo

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

महराजगंज जिले में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group