Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Sikh Terrorist & separatist Pannu की हत्या की साजिश रचने वाले विकास यादव के बीच भारत का संलिप्तता होने से इनकार, जाने?

admin by admin
October 19, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

अमेरिका में सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश रचने में कथित भूमिका के लिए आरोपित विकास यादव को दिल्ली पुलिस ने पिछले साल दिसंबर में अपहरण और जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने भारत सरकार के पूर्व अधिकारी यादव (39) को रोहिणी में रहने वाले एक व्यापारी को अगवा करने और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर फिरौती मांगने के आरोप में 18 दिसंबर, 2023 को गिरफ्तार किया था।

सूत्रों ने बताया कि यादव को इस साल अप्रैल में जमानत पर रिहा किया गया था।

विशेष प्रकोष्ठ की ओर से दायर प्राथमिकी के मुताबिक, यादव ने उक्त व्यापारी से कहा कि वह 11 दिसंबर, 2023 को दक्षिण दिल्ली में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के कार्यालय के पास उससे मिले और धमकी दी कि ऐसा न करने पर उसे “गंभीर परिणाम” भुगतने पड़ सकते हैं।

प्राथमिकी में दावा किया गया है कि पीड़ित व्यापारी यादव के कहे अनुसार अपने एक दोस्त के साथ उससे मिलने पहुंचा। इस दौरान, यादव के साथ अब्दुल्ला नाम का एक व्यक्ति मौजूद था।

इसमें आरोप लगाया गया है कि यादव और अब्दुल्ला ने व्यापारी को एक कार के अंदर खींचा तथा लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर उससे फिरौती की मांग की।

प्राथमिकी के अनुसार, दोनों आरोपियों ने व्यापारी को एक कोरे चेक पर दस्तखत करने के लिए मजबूर किया और फिर उसे उसकी कार के पास छोड़ दिया। इसमें कहा गया है कि आरोपियों ने व्यापारी को धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को भी बताया, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

प्राथमिकी के मुताबिक, घर लौटने के बाद पीड़ित को पता चला कि यादव और अब्दुल्ला ने उसके कैफे में रखे 50,000 रुपये भी ले लिए और सभी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग मिटा दी।

पुलिस ने यादव और अब्दुल्ला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 364 ए (फिरौती के लिए अपहरण), 307 (हत्या का प्रयास), 328 (जहर का इस्तेमाल कर किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 341 (गलत तरीके से रोकना), 392 (डकैती), 411 (बेईमानी से चोरी की संपत्ति प्राप्त करना) और 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने इस साल 13 मार्च को यादव के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था, जिसके बाद 22 मार्च को उनकी एक वर्षीय बेटी की ‘बीमारी’ के आधार पर उन्हें छह दिनों के लिए अंतरिम जमानत दे दी गई थी। 22 अप्रैल को अदालत ने यादव को नियमित जमानत दे दी। विशेष रूप से, अंतरिम जमानत आदेश में यादव को ‘एक पूर्व सरकारी कर्मचारी जिसका इतिहास साफ-सुथरा है’ के रूप में संदर्भित किया गया था।

पुलिस ने इस साल 13 मार्च को यादव के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया, जिसके बाद 22 मार्च को उसकी एक साल की बेटी के “बीमार होने” के आधार पर उसे छह दिन के लिए अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया था।

अदालत ने 22 अप्रैल को यादव को नियमित जमानत दे दी। अंतरिम जमानत आदेश में यादव का संदर्भ “एक ऐसे पूर्व सरकारी कर्मचारी के रूप में दिया गया था, जिसकी पृष्ठभूमि साफ-सुथरी है।

अमेरिका की एक अदालत में दायर मुकदमे में संघीय अभियोजकों ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि यादव अभी फरार है और वह नयी दिल्ली में कैबिनेट सचिवालय में कार्यरत था, जिसमें भारत की खुफिया सेवा रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का मुख्यालय है।

अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि यादव पर पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में उसकी कथित भूमिका के लिए भाड़े पर हत्या और धन शोधन के आरोप लगाए गए हैं।

पहले मुकदमे में यादव की पहचान “सीसी-1” (सह साजिशकर्ता-1) के रूप में की गई है।

अमेरिका के संघीय अभियोजकों के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि मुकदमे में नामजद व्यक्ति “अब भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है। जायसवाल ने अमेरिकी सरजमीं पर एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश से किसी भी तरह का संबंध या संलिप्तता होने से इनकार किया।

अमेरिका ने इस मामले में भारतीय पक्ष से मिले सहयोग पर संतोष व्यक्त किया है। पिछले साल जून में मामले में एक अन्य सह-साजिशकर्ता निखिल गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद पन्नू की हत्या की कोशिश नाकाम कर दी गई थी। गुप्ता चेक गणराज्य से प्रत्यर्पण के बाद अभी अमेरिका की एक जेल में बंद है।

Tags: जानेभारत का संलिप्तता होने से इनकार
Previous Post

भारत में युवतियों के बीच बढ़ रहे हैं स्तन कैंसर के मामले

Next Post

अयोध्या में अवध विश्वविद्यालय द्वारा दीपोत्सव में 25 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी, मार्किंग का कार्य पूरा

Related Posts

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित
देश

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

July 27, 2026
संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत
देश

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

July 27, 2026
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स
देश

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

July 27, 2026
Next Post

अयोध्या में अवध विश्वविद्यालय द्वारा दीपोत्सव में 25 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी, मार्किंग का कार्य पूरा

Recent Posts

उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग के बाईपास पर सोमवार को एक स्कूल बस ने एक मोटरसाइकिल...

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

कुछ लोगों की बातचीत में गाली-गलौज आम बात होती है। कार्यस्थल पर भी ऐसे लोग मिल जाते हैं और कई...

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने सोमवार को कहा कि उसके एक कर्मचारी का ई-मेल अकाउंट से छेड़छाड़...

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मानसून की सक्रियता...

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

बिहार के सीवान जिले में 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल का इस्तेमाल करने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group