Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लेकर उत्तराखंड के सुदूरवर्ती गांव जा रहा हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में उतरा

admin by admin
October 17, 2024
in देश
0

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को लेकर जा रहे एक हेलीकॉप्टर को बुधवार देर रात खराब मौसम के कारण मुनस्यारी के निकट एक सुदूरवर्ती गांव में आपात स्थिति में उतारना पड़ा जिसके कारण सीईसी, दो पायलटों और दो निर्वाचन अधिकारियों को शून्य से नीचे तापमान में एक निर्जन घर में रात बितानी पड़ी। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि मौसम साफ होने पर हेलीकॉप्टर ने बृहस्पतिवार को सुबह उड़ान भरी और सुरक्षित मुनस्यारी तहसील मुख्यालय पहुंच गया।

सूत्रों ने बताया कि कुमार पिथौरागढ़ और आसपास के 14 गांवों के दूरदराज के मतदान केंद्रों का दौरा करेंगे, ताकि वे निर्वाचन अधिकारियों और मतदाताओं के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में प्रत्यक्ष रूप से जानकारी हासिल कर सकें।

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गिरीश गोस्वामी ने बताया कि हेलीकॉप्टर मिलम हिमनद के रास्ते में था और प्रतिकूल मौसम के कारण उसे देर रात करीब एक बजे आपात स्थिति में उतारना पड़ा।

उन्होंने बताया कि उस वक्त घने बादल छाए रहने और दृश्यता बेहद कम होने के कारण हेलीकॉप्टर को मुनस्यारी से 42 किलोमीटर पहले रालम गांव में देर रात करीब डेढ़ बजे एक हेलीपैड पर उतारा गया था।

इससे पहले भी कुमार ने क्षेत्र के दूरदराज के मतदान केंद्रों का दौरा किया था।

वर्ष 2022 में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने मतदान कर्मचारियों के सामने आने वाली कठिनाइयों का अनुभव करने के लिए चमोली जिले के डुमक गांव में सबसे दूरस्थ मतदान केंद्रों में से एक का दौरा किया था।

इस दौरे के बाद जिला निर्वाचन अधिकारियों ने मतदान केंद्र के लिए मार्ग मानचित्रों की समीक्षा की और उसके अनुरूप, गंतव्य तक पहुंचने का मार्ग तलाशा। इसके लिए दो से तीन दिन की यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे दुर्गम इलाकों में ईवीएम ले जाने के लिए एक विशेष बैगपैक का भी इस्तेमाल किया गया।

Tags: हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में उतरा
Previous Post

नोएडा में खनन माफियाओं ने बिजली विभाग के संविदा कर्मी पर चलाई गोली

Next Post

बहराइच हत्याकांड में नेपाल भाग रहे सरफराज और मोहम्मद तालिब नेपाल सीमा पर हुए एंकाउंटर में ढ़ेर, पांच गिरफ्तार

Related Posts

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे
देश

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

August 2, 2026
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
Next Post

बहराइच हत्याकांड में नेपाल भाग रहे सरफराज और मोहम्मद तालिब नेपाल सीमा पर हुए एंकाउंटर में ढ़ेर, पांच गिरफ्तार

Recent Posts

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group