Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कुशीनगर: जाली मुद्रा गिरोह का एक सदस्य मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

admin by admin
September 26, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

कुशीनगर जिले में जाली नोटों के कारोबार में शामिल गिरोह के एक और सदस्य को बुधवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि गोली लगने से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कहा कि मामले में आरोपियों के समर्थन में भ्रामक जानकारी फैलाने वाले लोगों को भी चेतावनी दी गई है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष मिश्रा ने कहा कि जाली नोटों के गिरोह से सम्बन्धित अभियुक्त मुस्तकीम को मुठभेड़ में गोली लगने से घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वह 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश है।

एसपी ने बताया कि इस गिरोह के 10 सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं तथा मुस्तकीम भी गिरोह से ही जुड़ा था। मिश्रा ने बताया कि उसके पास से जाली मुद्रा और असलहा भी बरामद हुआ है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो डालकर अभियुक्तों का समर्थन करने की बात सामने आयी है, लेकिन इसमें तथ्य यह है कि पकड़े गये सभी अभियुक्त शातिर बदमाश हैं और इन सभी की आपराधिक पृष्ठभूमि है।

एसपी ने कहा कि यह भी बात सामने आयी है कि जो व्यक्ति भ्रामक खबरें फैला रहे हैं उनके साथ भी इन अभियुक्तों की फोटो है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभियुक्त औरंगजेब पर सामूहिक बलात्कार से लेकर अन्य आरोपों में नौ मुकदमे दर्ज हैं तथा मामले की सभी कोणों से जांच करायी जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया था कि कुशीनगर जिले के कई थानों की पुलिस के एक साझा अभियान में जाली नोट के कारोबार में कथित रूप से शामिल 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से पांच लाख रुपये से ज्यादा मूल्य के जाली नोट बरामद किये गए।

मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद रफीक खान उर्फ बबलू खान, नौशाद खान, मोहम्मद रफी अंसारी, औरंगजेब उर्फ लादेन, शेख जमालुद्दीन, नियाजुद्दीन उर्फ मुन्ना, रेहान खान उर्फ सद्दाम, हाशीम खान, सेराज हशमती और परवेज इलाही (सभी कुशीनगर जिले के निवासी) के रूप में हुई है।

सत्तारूढ़ भाजपा ने दावा किया है कि मोहम्मद रफी खान उर्फ बबलू खान सपा लोहिया वाहिनी का पदाधिकारी है। वहीं समाजवादी पार्टी ने कहा कि पार्टी अपने स्तर पर इस घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है।

एसपी मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया, ”थाना तमकुहीराज, थाना तरयासुजान, थाना सेवरही और थाना साइबर के एक संयुक्त दल ने सोमवार को गिरोह को दबोच लिया। यह गिरोह न केवल जाली नोट के कारोबार में शामिल था बल्कि उनके पास से भारी मात्रा में देसी तमंचे, कारतूस व विस्फोटक भी बरामद किये गए।”

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से पांच लाख 62 हजार के जाली नोट, एक लाख 10 हजार रुपये के असली भारतीय नोट, तीन हजार रुपये के नेपाली नोट, 315 बोर के 10 अवैध तमंचे, 30 कारतूस, 12 खोखे, चार सुतली देसी बम, अपराध में प्रयुक्त 13 मोबाइल फोन, 26 फर्जी सिम कार्ड, 10 फर्जी आधार कार्ड, 10 एटीएम कार्ड, आठ लैपटॉप व अपराध में प्रयुक्त दो लक्जरी चार पहिया वाहन भी बरामद किये गए।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना तमकुहीराज में जाली मुद्रा के कारोबार और सशस्त्र अधिनियम व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज करके आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया, “सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव रफी खान ‘बबलू’ सहित 10 शातिर अभियुक्तों को जाली नोटो और अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया है जो एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय गिरोह चला रहे थे।”

भाजपा ने पूछा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव अब इनका बचाव किस तरह से करेंगे?

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधान परिषद के पूर्व सदस्य उदयवीर सिंह ने कहा, “कानून को बिना किसी पक्षपात के अपना काम करना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि जो लोग भाजपा से जुड़े हैं, उन्हें क्लीन चिट दे दी जाए।”

सिंह ने कहा कि पार्टी (सपा) अपने स्तर पर इस घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Tags: मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Previous Post

आंवला: सर्राफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या के विरोध में बाजार बंद

Next Post

अयोध्या: प्रदेश के लिए नजीर बनी दो युवाओं का वृक्षारोपण अभियान; FDA उपाध्यक्ष भी हुए वृक्षारोपण अभियान में सम्मिलित

Related Posts

गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

July 28, 2026
लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

July 28, 2026
23 IPS अफसरों को मिली अलग-अलग जिलों में पहली पोस्टिंग
उत्तर प्रदेश

लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत 15 IPS अधिकारियों का तबादला

July 28, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

मथुरा: प्रेमी से बातचीत में बाधा बने मासूम बच्चे की मां ने गला घोंटकर हत्या की

July 28, 2026
Next Post

अयोध्या: प्रदेश के लिए नजीर बनी दो युवाओं का वृक्षारोपण अभियान; FDA उपाध्यक्ष भी हुए वृक्षारोपण अभियान में सम्मिलित

Recent Posts

गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले में एक मंदिर के बाहर सो रही 35 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से कथित तौर पर...

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नानक राम भुर्जी (68) की मंगलवार को हजरतगंज...

23 IPS अफसरों को मिली अलग-अलग जिलों में पहली पोस्टिंग

लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत 15 IPS अधिकारियों का तबादला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों का...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

मथुरा: प्रेमी से बातचीत में बाधा बने मासूम बच्चे की मां ने गला घोंटकर हत्या की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

मथुरा जिले के एक गांव में तीन साल के मासूम को उसकी मां ने कथित तौर पर केवल इसलिए गला...

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दक्षिणी जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो में मंगलवार दोपहर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group