Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भदोही में नाबालिग लड़की से कथित तौर पर कार्य कराने और एक अन्य को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले सपा विधायक जाहिद बेग अदालत में हुए पेश

admin by admin
September 23, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

भदोही विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक जाहिद बेग द्वारा एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर मजदूरी कराने और एक अन्य को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सोमवार को भदोही में सांसद/विधायक अदालत में पेश हुए।

जाहिद बेग के वकील मजहर शकील के मुताबिक, सिविल जज (सीनियर डिविजन) अविनाश रंजन ने मामले की सुनवाई आठ अक्टूबर को तय की है।

अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में प्रयागराज की जिला जेल भेज दिया। सोमवार की सुनवाई के दौरान बेग ने 19 सितंबर को आत्मसमर्पण के दौरान उनके साथ की गई पुलिस कार्रवाई पर एक याचिका दायर करने की अनुमति मांगी, जिस पर न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि याचिका प्रयागराज की जिला जेल के माध्यम से भेजी जाए।

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किए गए जाहिद बेग और उनके बेटे को शुक्रवार को अलग-अलग जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया था।

भदोही के जिला जेल के जेलर सुबेदार यादव ने बताया कि भदोही विधायक जाहिद बेग को प्रयागराज की जिला जेल में भेजा गया है, जबकि उनके बेटे ज़ाईम बेग को वाराणसी की जिला जेल में भेजा गया है।

यादव ने कहा, ‘विधायक के बेटे को बुधवार (18 सितंबर) को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद बृहस्पतिवार (19 सितंबर) को जाहिद बेग ने आत्मसमर्पण कर दिया।’

जिलाधिकारी विशाल सिंह के आदेश के अनुसार, दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच अलग-अलग जेलों में ले जाया गया।

विधायक और उनकी पत्नी पर एक घरेलू सहायिका को आत्महत्या के लिए उकसाने, श्रम क़ानून का उल्लंघन समेत कई गंभीर आरोप हैं। गत नौ सितंबर को 17 साल की एक किशोरी ने विधायक आवास के तीसरे तल पर बने कमरे में खुदकुशी कर ली थी और इसके अगले दिन एक अन्य किशोरी को विधायक के घर से मुक्त कराया था।

विधायक, उनकी पत्नी और उनके बेटे के खिलाफ एक नाबालिग लड़की को जबरन श्रम कराने तथा एक अन्य को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। नाबालिग लड़की की आत्महत्या और विधायक के आवास पर काम करने वाली 17 वर्षीय लड़की को छुड़ाने के बाद स्थानीय मानव तस्करी निरोधक इकाई ने जांच शुरू की थी।

श्रम विभाग ने भी विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। इस बीच, शुक्रवार (20 सितंबर) को जाहिद बेग के खिलाफ एक तीसरा मामला दर्ज किया गया, जिसमें पिछले दिन जिला अदालत में व्यवधान के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने का आरोप लगाया गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक तेजवीर सिंह ने कहा था कि विधायक और उनके समर्थकों ने पुलिस के काम में बाधा डाली और कई अधिकारियों पर शारीरिक हमला किया। जाहिद बेग और उनके अज्ञात समर्थकों के खिलाफ ज्ञानपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था।

Tags: भदोही में नाबालिग लड़की से कथित तौर
Previous Post

मिर्जापुर में योगी ने हिन्दू जातियों को दिया एकजुटता का सन्देश; हम बंटे थे, तो कटे थे, आज माफिया गिड़गिड़ा रहे

Next Post

मध्यप्रदेश में सेना की ट्रेन के गुजरने के दौरान डेटोनेटर चोरी; रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Balrampur: 59.59 लाख का गेहूं गायब; प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

September 13, 2026
Next Post

मध्यप्रदेश में सेना की ट्रेन के गुजरने के दौरान डेटोनेटर चोरी; रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group