Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

महाकुंभ से पहले प्रयागराज की नगर निगम कार्यालय की ऐतिहासिक धरोहर का नए कलेवर में होगा दीदार

admin by admin
September 22, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

प्रयागराज,  ब्रिटिशकाल में सन 1865 के आसपास संगम नगरी में बने सबसे पुराने ‘ग्रेट नॉर्दर्न’ होटल और बाद में नगर निगम कार्यालय में तब्दील इस 150 वर्ष से अधिक पुराने भवन का 27 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारतीय राष्ट्रीय कला और सांस्कृतिक धरोहर ट्रस्ट (इनटैक) की प्रयागराज इकाई के संयुक्त सचिव वैभव मैनी के मुताबिक, अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन 1896 के आसपास जब इलाहाबाद आए थे तो इसी होटल में ठहरे थे। वर्ष 1930-40 के दौरान अंग्रेज सरकार ने इस भवन को प्रशासनिक भवन में तब्दील कर दिया था।

प्रयागराज की इस प्राचीन धरोहर में इतिहास के कई रोचक पन्ने समाहित हैं और जीर्णोद्धार होने के बाद महाकुंभ में आने वाले पर्यटक इसका दीदार कर सकेंगे।

नगर निगम के इस भवन के जीर्णोद्धार की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। दिसंबर 2020 में इस भवन के एक हिस्से में बने कमरे की छत गिर गई थी। अधिकारियों ने पूरे भवन को गिराकर नया भवन बनाने का विचार किया, लेकिन इस प्राचीन धरोहर के बारे में पता लगाने पर इसके गर्भ में रहे कई रोचक तथ्य उजागर हुए और फिर इसका जीर्णोद्धार कर इसे संरक्षित करने का निर्णय किया गया।

प्रयागराज नगर निगम के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में सलाहकार सूरज वीएस ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दिसंबर 2020 में नगर निगम के भवन में एक कमरे की छत गिर गई थी जिसके बाद इस पूरे भवन को गिराकर नया भवन बनाने पर विचार किया गया था।

उन्होंने बताया, ‘‘फिर किसी अधिकारी के मन में आया कि इस डेढ़ सौ साल से अधिक पुराने भवन को गिराने से पहले क्यों ना पुरातत्व विभाग से राय ले ली जाए। यहीं से इस भवन के जीर्णोद्धार का सिलसिला शुरू हुआ।

सूरज ने बताया कि एएसआई और आईआईटी बांबे से इस भवन के बारे में परामर्श किया गया और 2020-21 में एएसआई की रिपोर्ट आई जिसमें इसे धरोहर बताते हुए इसका संरक्षण करने की सलाह दी गई।

नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि यह भवन प्रयागराज की धरोहर है जिसे संरक्षित रखने की पहल की गई है। जीर्णोद्धार के बाद यह भवन अपने नए रंग रूप में लोगों को आकर्षित करेगा।

प्रयागराज नगर निगम के मुख्य अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि नगर निगम के भवन का पुनरुद्धार करने के लिए निविदा आमंत्रित की गई और मुंबई की सवानी हेरिटेज ने 27 करोड़ रुपये में पुनरुद्धार का काम हासिल किया।

कुमार ने कहा कि पुनरुद्धार का काम दिसंबर 2024 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है जिसके बाद इस भवन में ‘फसॉड लाइटिंग’ लगाने की योजना है। कुम्भ मेले में आने वाले लोग इस ऐतिहासिक भवन को एक नए कलेवर में देखेंगे। यह भवन प्रयागराज के मुकुट में और एक रत्न की भांति जुड़ जाएगा।

सवानी हेरिटेज के परियोजना प्रबंधक आलोक कुमार ने बताया कि नगर निगम के इस पुराने भवन का जीर्णोद्धार, पुराने जमाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री से किया जा रहा और निर्माण सामग्री के लिए कई चीजें गुजरात से मंगाई जाती हैं।

उन्होंने बताया कि निर्माण सामग्री में सीमेंट बालू के स्थान पर चूना, सुरखी (ईंट का चूर्ण), बालू, बेल गिरि, गुड़, उड़द की दाल और मेथी से मिश्रण तैयार किया जाता है। मेथी में एंटी फंगल गुण होते हैं जबकि चूना, उड़द की दाल, गुड़ और बेल गिरि में बांधने के गुण हैं। नगर निगम परिसर में लगे मिक्सर में यह सामग्री तैयार की जाती है।

इनटैक की प्रयागराज इकाई के संयुक्त सचिव वैभव मैनी ने बताया कि प्रयागराज नगर निगम के इस भवन का निर्माण 1865 के आसपास लॉरीस नाम की कंपनी ने कराया था और इसे ‘ग्रेट नॉर्दर्न’ होटल नाम दिया था।

कर्नलगंज से नगर निगम के पार्षद आनंद घिल्ढियाल ने बताया कि अंग्रेजों के शासन से पूर्व सिविल लाइंस क्षेत्र में कई गांव थे और नगर निगम का यह भवन कमौरी गांव की नजूल की जमीन पर बना है।

Tags: प्रयागराज की नगर निगम कार्यालय
Previous Post

नोएडा : पत्नी से वीडियो कॉल पर झगड़े के बाद पुलिस कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, उपचार के दौरान मौत

Next Post

ईरान में कोयला खदान में विस्फोट में 32 लोगों की मौत, 18 लोगों के फंसे होने की आशंका

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

September 14, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Balrampur: 59.59 लाख का गेहूं गायब; प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार

September 13, 2026
Next Post

ईरान में कोयला खदान में विस्फोट में 32 लोगों की मौत, 18 लोगों के फंसे होने की आशंका

Recent Posts

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से चार महीने पहले 14 वर्ष की एक लड़की को...

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन...

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत हो...

sanketik photo

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

महराजगंज जिले में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group