Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अंबेडकरनगर: योगी का अखिलेश पर तंज; सत्ता तो विरासत में मिल सकती है लेकिन बुद्धि नहीं

admin by admin
September 8, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

अंबेडकरनगर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए रविवार को कहा कि सत्ता तो विरासत में मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं। योगी ने कहा कि जो लोग सत्ता को अपनी जागीर समझते थे, वे अब सत्ता में वापस आने के लिए अराजकता पैदा करने की साजिश रच रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के शासनकाल में गुंडे और माफिया अपनी ‘समानांतर’ सरकार चलाते थे, लेकिन 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद से हालात बदल गए और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने लगी।

मुख्यमंत्री ने अंबेडकरनगर में 1,231 करोड़ रुपये की लागत वाली 6,778 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के बाद अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा, “सरकार चलाने के लिए जज्बा चाहिए, दिल चाहिए और दिमाग भी चाहिए। सत्ता विरासत में मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं।

उन्होंने कहा, “2017 से पहले उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के संरक्षण में पलने वाले माफिया समानांतर सरकार चलाते थे। उस समय अंबेडकरनगर में हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष और टांडा निवासी हमारे प्रमुख कार्यकर्ता की हत्या हुई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। तब भी मुझे आंदोलन करने के लिए यहां आना पड़ा था।

योगी ने कहा, “2017 से पहले पुलिस भागती थी और गुंडे उन्हें दौड़ाते थे। मगर 2017 के बाद से गुंडे-माफिया भाग रहे और पुलिस उन्हें दौड़ा रही। अगर किसी अपराधी ने कहीं कोई दुस्साहस किया तो सरकार किसी भी हद तक जाकर उसके दुस्साहस का जवाब देगी।

मुख्यमंत्री ने सुल्तानपुर में एक सर्राफा व्यवसायी के यहां हुई डेढ़ करोड़ रुपये की लूट मामले के आरोपी मंगेश यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत पर अखिलेश द्वारा सवाल उठाए जाने की तरफ इशारा करते हुए कहा, “आप मुझे बताएं कि अगर कोई डकैत पुलिस से मुठभेड़ में मारा जाता है, तो सपा को बुरा क्यों लगता है। आप इन लोगों से पूछिए कि अपराधियों के साथ क्या होना चाहिए?

उन्होंने सवाल किया, “क्या अयोध्या में निषाद जाति की एक बेटी के साथ सपा के एक नेता ने जो किया, वह ठीक था। हमारे मंत्री डॉ. संजय निषाद अयोध्या में उस बेटी की हालत देखकर रो पड़े थे, लेकिन सपा अब भी चाहती है आरोपी पर कोई कार्रवाई न हो।”

मुख्यमंत्री ने सपा पर गुंडों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा, “बेटी तो सबकी बेटी होती है। उसकी रक्षा पूरे समाज का दायित्व बनता है, लेकिन सपा इसका महत्व कहां समझ पाएगी। उसके यहां तो गुंडों की फौज थी। जो जितना बड़ा गुंडा और माफिया होता था, पार्टी में उसे उतना ही बड़ा ओहदा दे दिया जाता था।”

उन्होंने दावा किया कि 2017 के बाद उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त हो गया है। योगी ने सपा, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर अपने-अपने शासनकाल में तुष्टिकरण के अलावा और कुछ नहीं करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, “इन पार्टियों की सरकार में कोई भी आयोजन नहीं करने दिया जाता था-न होली, न दीपावली, न दशहरा, न दुर्गा पूजा, न नागपंचमी और न ही कृष्ण जन्माष्टमी या शिवरात्रि… कोई भी त्योहार आप शांतिपूर्ण तरीके से नहीं मना सकते थे।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2017 के बाद त्योहारों में विघ्न डालने वाले और बेटियों व व्यापारियों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले गायब हो गए हैं। योगी ने मतदाताओं से कटेहरी विधानसभा सीट पर प्रस्तावित उपचुनाव में भाजपा का समर्थन करने की अपील की।

Tags: सत्ता तो विरासत में
Previous Post

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने हुड्डा पर लगाया आरोप; बेटियों और बहनों की इज्जत दांव पर लगाकर उनके खिलाफ साजिश रची

Next Post

अवध विश्वविद्यालय में ऑनलाइन विमर्श में बोले- ज्ञाप्रटे सरल; बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा मिलने से उत्साहित हैं सिंधी पढ़ने वाले वाले विद्यार्थी

Related Posts

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

July 29, 2026
कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

July 29, 2026
संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका

July 29, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

July 29, 2026
Next Post

अवध विश्वविद्यालय में ऑनलाइन विमर्श में बोले- ज्ञाप्रटे सरल; बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा मिलने से उत्साहित हैं सिंधी पढ़ने वाले वाले विद्यार्थी

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के मिलगेट चौराहे पर मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाते...

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

वाराणसी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास...

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group