Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने हुड्डा पर लगाया आरोप; बेटियों और बहनों की इज्जत दांव पर लगाकर उनके खिलाफ साजिश रची

admin by admin
September 8, 2024
in खेल, देश
0

गोंडा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के हुड्डा परिवार ने वैसे ही पहलवानों को दांव पर लगाकर उनके (सिंह के) खिलाफ साज़िश रची जैसे महाभारत में पांडवों ने द्रौपदी को दांव पर लगाया था।

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख सिंह पर पिछले वर्ष कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ जांच की मांग को लेकर कई सप्ताह तक धरना दिया था।

सिंह ने रविवार को अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ”महाभारत में जो जुआ खेला गया था, उसमें द्रौपदी को दांव पर लगाया गया था। पांडव हार गए थे। इस मामले में पांडवों की दलीलों को देश अब भी स्वीकार नहीं कर पा रहा है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि हुड्डा के परिवार ने “बेटियों और बहनों की इज्जत दांव पर लगाकर उनके खिलाफ साजिश रची” जिसके लिए आने वाली पीढ़ी उन्हें माफ नहीं करेगी और इसके लिए उन्हें हमेशा दोषी माना जाएगा। वह हुड्डा परिवार से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जिक्र कर रहे थे।

विनेश फोगाट और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया तथा एक अन्य ओलंपिक कांस्य विजेता साक्षी मलिक ने पिछले वर्ष इस आंदोलन का नेतृत्व किया था।

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा, ”बजरंग पुनिया की मानसिकता खराब हो गई है। उन्होंने अपनी पत्नी को दांव पर लगा दिया था। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वे बिना ट्रायल के एशियाई खेलों में खेलने क्यों गए?”

दिल्ली में पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर पूछे गए सवाल पर सिंह ने कहा, ”पहलवानों के विरोध का नाम मत लीजिए। दिल्ली में पहलवानों का कोई विरोध प्रदर्शन नहीं था। यह एक पारिवारिक विरोध था। जब हम पहलवान कहते हैं, तो एक समूह आ जाता है। क्या पहलवान पंजाब व हरियाणा में नहीं हैं? क्या वे महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल और हिमाचल (प्रदेश) में नहीं हैं?”

उन्होंने कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘प्रियंका गांधी भी आती थीं। कैसरगंज सीट से भाजपा के पूर्व सांसद सिंह ने शनिवार को कहा था कि कांग्रेस ने भारतीय कुश्ती महासंघ पर नियंत्रण करने की ‘साजिश’ के तहत विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया को ‘मोहरे’ के रूप में इस्तेमाल किया।

आंदोलन के कारण कैसरगंज निर्वाचन क्षेत्र से छह बार लोकसभा सदस्य रहे सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख के पद से हटना पड़ा। वह वर्तमान में एक अदालत में आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं।

फोगाट और पुनिया शुक्रवार को “न डरने और न पीछे हटने” की शपथ के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है जिसमें पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना सीट से मैदान में उतारा गया है।

Tags: बहनों की इज्जत दांव पर
Previous Post

बिहार के बक्सर में दो हिस्सों में बंटी मगध एक्सप्रेस, कपलिंग अचानक टूटी

Next Post

अंबेडकरनगर: योगी का अखिलेश पर तंज; सत्ता तो विरासत में मिल सकती है लेकिन बुद्धि नहीं

Related Posts

क्राइम

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

September 14, 2026
देश

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

September 13, 2026
Next Post

अंबेडकरनगर: योगी का अखिलेश पर तंज; सत्ता तो विरासत में मिल सकती है लेकिन बुद्धि नहीं

Recent Posts

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन...

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत हो...

sanketik photo

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

महराजगंज जिले में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों...

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group