अयोध्या, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज की अध्यक्षता में रुदौली तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 275 शिकायतें आईं, इनमें से 26 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
समाधान दिवस में सीडीओ ऋषिराज के साथ एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, सीएमओ संजय जैन, विधायक रामचन्द्र यादव, एसडीएम प्रवीण यादव, सीओ आशीष निगम,तहसीलदार राजेश वर्मा ने शिकायतें सुनी। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा गुंजायमान रहा। शिकायतें महीनों से अटकी है लेखपाल व राजस्व निरीक्षकों द्वारा फर्जी आख्या लगाकर निस्तारण करने की शिकायतें फिर अधिकारियों के पास आयी।
मीरापुर निवासी अधिवक्ता सरिता मिश्रा ने मीरपुर से कोलवा मार्ग पर टूटी सड़क व नित्य जलभराव की शिकायत की। अरशिया परवीन पत्नी मो. शाकिब ने चकरोड़ गाटा संख्या 176,178,184 पर गाँव के प्रह्लाद व ध्रुव यादव के विरुद्ध चकरोड़ पर किए गए क़ब्ज़े को हटाने की शिकायत की। गाँव टांडा सूफ़ी निवासी जगदीश कुमार यादव पुत्र ब्रज लाल यादव ने भूमि की पैमाईश के संबंध में शिकायत की।
इस अवसर पर पूर्ति निरीक्षक संजय चौधरी, बीडीओ मवई अनुपम वर्मा, डीसी मनरेगा सविता सिंह, रुदौली सीएचसी अधीक्षक डॉ मदन बरनवाल, जिला विकास अधिकारी महेंद्र देव पाण्डेय, परियोजना निदेशक गिरीश पाठक, बीडीओ रुदौली अखिलेश गुप्ता,सौरभ गुप्ता (एडीओ पंचायत), रेंजर जेपी गुप्ता, कोतवाल संजय मौर्य, एसओ पटरंगा ओम प्रकाश सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद।


