अयोध्या, सलारपुर सहाड़तगंज के रहने वाले शिवा सिंह अपने परिवार के साथ बृहस्पतिवार को रात्रि में देवकाली पर स्थित पल्लवी बाटी चोखा भोजन करने गये थे। वहाँ से बाहर निकलते वक्त एक व्यक्ति जिसका नाम अखिलेश पांडेय है, उसने शिवा सिंह के परिवार पर अश्लील कमेन्ट किया।
अश्लील कमेन्ट को लेकर आपस मैं कहा सुनी हो गई। जिसको ले कर बात इतनी बढ़ गई कि अखिलेश पांडेय एवं उनके 5 से 6 सहयोगी मारपीट और गाड़ी के शीशे तोड़ने पर उतर आये। जो कैमरे में कैद हो गई।
जिससे शिवा सिंह के बेटी और पत्नी को बीच बचाओ करके कर भागना पड़ा। शिवा सिंह की पत्नी रूमा सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर मैं मुक़दमा पंजीकृत कराया गया।
पीड़ित परिवार का कहना है कि अखिलेश पांडेय एवं उनके सहयोगी नशे में धुत थे और उनका प्रशासन से विनती हैं की अखिलेश पांडेय और उनके सहयोगी पर कठोर से कठोर कार्रवाई हो। जिससे वह फिर से कभी किसी और के परिवार के साथ ऐसा न कर सके।


