अयोध्या, शुक्रवार रात इमामबाड़ा जवाहर अली खा मे शाही अमारी का जूलूस निकाला गया। कार्यक्रम वक्फ बहू बेगम मकबरा कमेटी के सयोजन में सम्पन्न हुआ। अमारी का संचालन हामिद जाफर मीसम ने किया,अमारी की पेशखवानी गदीर इमाम, शामिक आबिदी, यूसुफ आबिदी, व सिराज ने की व मजलिस मौलाना मो मोहसिन (प्रिंसिपल वसीका अरबी कालेज) ने पढ़ी। अमारी की तकरीर जीशान आजमी ने की।
अमारी में ऊंट पर बैठकर साहिल रिजवी ने बशीर बनकर “मदीने वालो मदीना उजड़ गया सारा”पढा। चचा भतीजे की बातचीत मंसूब आबिदी व कुमेल आबिदी ने पढ़ी, व मरसिया “मुसाफिराने मुसीबत वतन मे आते हैं” सिब्तैन मेहदी श्यावर ने पढा।
अमारी जूलूस खत्म होने पर अंजुमन गुंचाए मजलूमिया, मासूमिया, अबिदिया, हुसैनिया ने नौहाखवानी की। इस मौके पर भारी संख्या में जूलूस की जियारत के लिए महिला व पुरुष मौजूद थे।
अमारी में श्रद्धालुओ के लिए शरबत का स्टाल जैन, मोतीब,अलीशा, तालिब, द्वारा लगाया गया। अमारी की समाप्ति पर मुतावल्ली अशफाक हुसैन जिया व अहमद जमीर सैफी ने आए हुए सभी श्रद्धालुओ, पुलिस प्रशासन, ताज़ीदारान कमेटी का शुक्रिया अदा किया।।
इस मौके पर, जमाल मेहदी, जावेद आबिदी, ताजियादार कमेटी अध्यक्ष हैदर मेहदी, सचिव मोनू मिर्जा, आरिफ आबिदी, एहतेशाम हसनैन, दानिश, शकील, मूंछ वाले, इमरान जैदी, कामिल हसनैन, मो हसनैन, पार्षद सलमान हैदर, मून, आसिफ रजा, इत्यादि लोग मौजूद थे।।


