अयोध्या में कोतवाली नगर में पंजीकृत 483/2024 धारा 303(2) बीएनएस का पुलिस खुलासा करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ब्लूस्टोन ज्वैलरी एण्ड लाइफ स्टाईल रिकाबगंज सूचना पर अज्ञात चोरों के खिलाफ ब्लूस्टोन ज्वैलरी एण्ड लाइफ स्टाईल रिकाबगंज प्रालि अ से सोने की चेन चोरी का केस दर्ज किया गया था।
आरोपी सूरज पाण्डेय उर्फ अनिकेत पुत्र चन्द्रहास पाण्डेय , बबली तिवारी पत्नी सोम तिवारी उर्फ सोनू , छुन्ना उर्फ उमा पत्नी, रतेन्द्र तिवारी को समय रात्री 11.30 बजे सहादतगंज अण्डरपास के पास से चोरी हुई एक अदद सोने की चेन तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद बोलेरो वाहन संख्या UP32NU1346 के साथ गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त गण का नाम पताः
1. सूरज पाण्डेय उर्फ अनिकेत पुत्र चन्द्रहास पाण्डेय नि0 मझिगवां थाना बेनीगंज जनपद हरदोई उम्र करीब 20 वर्ष।
2. छुन्ना उर्फ उमा पत्नी रतेन्द्र तिवारी नि0 नयापुरवा थाना बेनीगंज जनपद हरदोई उम्र करीब 42 वर्ष ।
3. बबली तिवारी पत्नी सोम तिवारी उर्फ सोनू नि0 नयापुरवा थाना बेनीगंज जनपद हरदोई उम्र करीब 45 वर्ष ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उनि प्रवीण मिश्र प्रभारी चौकी रिकाबगंज, उनि सुहैल खाँ , हेकां अजय सिंह, कां. अभिषेक कुमार, मकां प्राची तिवारी थाना कोतवाली नगर शामिल थे ।


