Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू किया भाजपा का सदस्यता अभियान

admin by admin
September 2, 2024
in देश, राजनीति
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता के नवीनीकरण के साथ ही सोमवार को केंद्र की इस सत्तारूढ़ पार्टी के साल 2024 के सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई। पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम केंद्रीय मंत्रियों, पदाधिकारियों ओर नेताओं की मौजूदगी में इस अभियान की शुरुआत की गई।

प्रधानमंत्री के बाद शाह, नड्डा और राजनाथ सिंह ने भी पार्टी द्वारा जारी किये गए मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भाजपा में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण किया।

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान फिर से ‘भारत विजय’ और ‘भाजपा विजय’ अभियान की शुरुआत करेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से संगठन में नयी जान फूंकी जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा न केवल दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, बल्कि सबसे लोकतांत्रिक पार्टी भी है। कोई भी अन्य पार्टी अपने सदस्यता अभियान को भाजपा की तरह पारदर्शिता और ईमानदारी से नहीं चलाती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता महज सदस्यता का एक अंक नहीं, बल्कि यहां कार्यकर्ता एक जीवंत इकाई, विचारधारा का वाहक, कार्य-संस्कृति का पोषक और सरकार तथा संगठन के बीच में कड़ी का भी काम करते हैं, जो सरकार को हमेशा जनता के साथ जोड़कर रखता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही, साथ ही सभी राजनीतिक दलों में एक प्रकार से अनूठी पार्टी है। आज भारत के 1,500 से अधिक राजनीतिक दलों में कोई भी दल लोकतांत्रिक तरीके से विश्वास और खुलेपन के साथ हर 6 साल के बाद अपना सदस्यता अभियान नहीं चलाता है। ऐसा केवल और केवल भाजपा ही करती है।’’

रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति में विश्वसनीयता के संकट को समाप्त किया है और आज भाजपा को सबसे विश्वसनीय पार्टी के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा अपनी विचारधारा का पालन करती रही है और समाज निर्माण के लिए काम करती है।

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि भाजपा एकमात्र राजनीतिक संगठन है जो लोकतांत्रिक तरीके से चलती है और अपने संविधान का पालन करती है। विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा घर से गुप-चुप तरीके से काम नहीं करती है बल्कि पारदर्शी प्रक्रिया का पालन करती है। नड्डा और शाह दोनों ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी इस अभियान में 10 करोड़ सदस्यों का मील का पत्थर पार कर लेगी जैसा कि इसने 2014 में पहली बार किया था।

साल 2014 में इसी तरह के सदस्यता अभियान के दौरान और उसके बाद, भाजपा ने कई राज्यों में सरकार बनाई। कुछ राज्यों में तो भाजपा ने पहली बार अपने बूते सरकार बनाई है। गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा अभियान के दौरान हर आयुवर्ग, जाति और धर्म के लोगों को शामिल करने के लिए काम करेगी।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान बनाया और राम जन्मभूमि मुद्दे जैसे काफी समय से लंबित मामलों को हल किया। उन्होंने संगठन महामंत्री के रूप में मोदी के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ही पार्टी के सदस्यता अभियान को संस्थागत रूप देने का काम किया था।

भाजपा द्वारा ‘संगठन पर्व’ के रूप में इस सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान अगले दो महीनों तक चलेगा और तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा।

नड्डा ने कहा कि पहला चरण 25 सितंबर तक, दूसरा चरण एक से 15 अक्टूबर तक और तीसरा चरण 16 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि तीसरा चरण सक्रिय सदस्य बनाने का होगा और पार्टी संविधान के मुताबिक सक्रिय सदस्य ही संगठन चुनावों में भाग ले सकते हैं।

पार्टी का सदस्यता अभियान हर छह साल के बाद चलाया जाता है और भाजपा के संविधान के अनुसार सभी मौजूदा सदस्यों को भी अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराना होता है।

Tags: भाजपा का सदस्यता अभियान
Previous Post

वैष्णो देवी मार्ग पर हादसा, लैंडस्लाइड से 3 लोगों की मौत, कई श्रध्दालुओं के फंसे होने की आशंका

Next Post

दो हजार के 97.96 प्रतिशत नोट वापस आये, 7,261 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी लोगों के पास

Related Posts

महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे
देश

महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे

July 31, 2026
Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय
अयोध्या

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

July 30, 2026
Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

July 30, 2026
CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा
देश

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

July 30, 2026
Next Post

दो हजार के 97.96 प्रतिशत नोट वापस आये, 7,261 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी लोगों के पास

Recent Posts

बलिया में 22 वर्षों से कार्यरत शिक्षक बर्खास्त, अनुसूचित जनजाति कोटे के फर्जी दावे का आरोप

बलिया जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाला शिक्षक बर्खास्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

बलिया जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की नौकरी हासिल करने और...

PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की

PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

नोएडा, दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के बैनर तले हुए छात्रों के प्रदर्शन के दौरान...

महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे

महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई तथा छह...

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

गर्भवती महिला को सरकारी नौकरी से वंचित करना असंवैधानिक: इलाहाबाद हाईकोर्ट

by Atul Narain Srivastava
July 31, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि गर्भावस्था किसी महिला को सरकारी रोजगार से वंचित करने का आधार नहीं...

मथुरा: कोटवन कट पर दो बसों की जबरदस्त भिड़ंत, 13 यात्री घायल

मथुरा: कोटवन कट पर दो बसों की जबरदस्त भिड़ंत, 13 यात्री घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

मथुरा जिले में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस ने हरियाणा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group