अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी रुदौली पहुँचाया जहां डाक्टरों किया जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार रुदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहियापुल के पास सतना से मेटेरियल लेकर विपरीत दिशा से सीमेंट फैक्ट्री जा रहा ट्राला संख्या MP19ZF 9455 की अयोध्या की ओर से आ रही डीसीएम संख्या UP 32LKO978 की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टककर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी तत्काल का,गोविंद यादव के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर बुरी तरह से घायल डीसीएम चालक को तत्काल एनएचएआई की एम्बुलेंस से सीएचसी रूदौली पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं दुर्घटना की सूचना मिलते ही रूदौली कोतवाल देवेंद्र सिंह भी तत्काल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस सम्बंध में भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि गुरुवार को लोहियापुल के पास डीसीएम व ट्राला की टक्कर हो गई जिसमें डीसीएम चालक मोहम्मद अयूब पुत्र स्व,शाहिद अली निवासी ग्राम भदौला जिला बाराबंकी गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एनएचएआई की एम्बुलेंस से सीएचसी रूदौली पहुंचाया गया। डाक्टरों ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया।
उन्होंने बताया कि ट्राला चालक दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनो गाड़ियों को क्रेन की सहायता किनारे करा दिया गया है।


