Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ind vs AUS: ऑस्ट्रेलिया पर जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, मौसम रिपोर्ट

admin by admin
June 24, 2024
in खेल, देश
0

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। ग्रॉस आइलेट के डैरन सैमी राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। भारतीय टीम इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखने को उतरेगी।

सुपर-8 के अपने पिछले मैचों में भारत ने अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हराया है। इस मैच में क्वालीफाई कर लेगी।

मौसम रिपोर्ट् के अनुसार, सुबह के समय बारिश की संभावना 55 प्रतिशत है और तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। इस बात की पूरी संभावना है कि बारिश खेल बिगाड़ सकती है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले पर दोनों टीमों की विस्फोटक बैटिंग लाइनअप पर सभी की नजरें रहेंगी। जहां विराट कोहली का सामना एडम जैम्पा से होगा। बीच के ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई गेदंबाज भारत के लिए मुसीबत बन सकते हैं। उन्होंने 84 पारियों में 7.2 के इकोनॉमी रेट से 103 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में जैम्पा के नाम 19 पारियों में 34 विकेट दर्ज हैं।

हालांकि, कोहली भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप की 29 पारियों में 129.7 के स्ट्राइक रेट से 1170 रन बनाए हैं। इनमें उनके नाम 14 अर्धशतक दर्ज हैं। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में किंग कोहली का बल्ले गरजा। उन्होंने 28 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 37 रनों की दमदार पारी खेली।

भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने में स्टार बल्लेबाज का अहम योगदान रहा। कोहली और जैम्पा के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 12 पारियों में टक्कर हुई है। इनमें उन्होंने 74 रन बनाए हैं। वहीं, तीन बार लेग स्पिनर ने उन्हें अपना शिकार बनाया है।

कोहली का साथ रोहित शर्मा देंगे जिनकी टक्कर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मिचेल स्टार्क से होगी। घातक गेंदबाजी मैच की शुरुआत से ही भारत पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। हालांकि, रोहित का फॉर्म में होना अच्छा संकेत है। शनिवार को खेले गए मुकाबले में हिटमैन ने 11 गेंदों में 23 रनों की अहम पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 209.09 के स्ट्राइक रेट से तीन चौके और एक छक्का लगाया।

क्रिकेट के इस प्रारुप में दोनों खिलाड़ियों का पांच पारियों में आमना-सामना हुआ है। 16 गेंदों में रोहित ने 23 रन बनाए हैं। वहीं, एक मैच में स्टार्क ने उन्हें आउट किया है। बांए हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ रोहित को संघर्ष करते देखा गया है। हाल ही में अफगानिस्तान के खिालफ खेले गए मुकाबले में फजलहक फारुकी ने आउट किया था। 2024 में वह आठ बार बाएं हाथ के गेंदबाजों का शिकार बने हैं। 19 पारियों में उन्होंने 128 रन बनाए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 51वें मैच में भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव की संभावना कम है। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत उतरेंगे। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूदा टूर्नामेंट में भारत के लिए दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने पांच मैचों में 135.71 के स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 42 रनों का रहा है।

बीच के ओवरों में उनकी और सूर्या की जोड़ी भारत के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। टी20 क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज ने भारत के लिए इस वर्ल्ड कप में दो अर्धशतकों की मदद से 118 रन बनाए हैं। हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ वह सिर्फ 6 रन बना सके थे। तंजीम ने उन्हें विकेटकीपर के हाथों कैच कराया था।

बुमराह लेंगे वॉर्नर की क्लास

भारत का तेज गेदंबाजी आक्रमण किसी भी टीम के खिलाफ प्रभाव छोड़ने में अब तक सफल रहा है। अनुभवी गेंदबाज बुमराह ने मौजूदा टूर्नामेंट की पांच पारियों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं। पावरप्ले में वह भारत को सफलता दिलाने में अब तक कामयाब रहे हैं। ऐसे में डेविड वॉर्नर और बुमराह के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है। क्रिकेट के इस प्रारुप में दोनों का 11 पारियों में आमना-सामना हुआ है। जिसमें बुमराह ने दो बार उन्हें आउट किया है।

दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया- डेविड वॉर्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड।

Tags: Ind vs AUS: ऑस्ट्रेलिया पर जीत की लय
Previous Post

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सहयोगियों संग रामलला के किए दर्शन पूजन

Next Post

बिजनौर में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, तीन अन्य लोग झुलसे

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

September 13, 2026
Next Post

बिजनौर में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, तीन अन्य लोग झुलसे

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group