Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

T20 World Cup:अफगानिस्तान ने सुपर आठ मैच में आस्ट्रेलिया को हराकर किया उलटफेर

admin by admin
June 23, 2024
in खेल, देश
0

किंग्सटाउन, अफगानिस्तान ने गुलबदिन नायब के चार विकेट की मदद से टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के मैच में आस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को 21 रन से हराकर बड़ा उलटफेर करते हुए अपने क्रिकेट इतिहास का एक और सुनहरा अध्याय लिख डाला ।

पैट कमिंस का लगातार दूसरी हैट्रिक लेने का कारनामा भी बेनूर हो गया । अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 148 रन बनाये और जवाब में आस्ट्रेलिया की टीम 19 . 2 ओवर में 127 रन पर आउट हो गई । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगानिस्तान की आस्ट्रेलिया पर यह पहली जीत है ।

आस्ट्रेलिया को अब सोमवार को हर हालत में भारत को हराना होगा और यह दुआ करनी होगी कि अगले मैच में बांग्लादेश अफगानिस्तान को हरा दे ।

अफगानिस्तान के लिये सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (60) और इब्राहिम जदरान (51) ने 118 रन की साझेदारी करके बड़े स्कोर की नींव रखी । कमिंस ने हालांकि लगातार दूसरे मैच में दो ओवरों में हैट्रिक पूरी करते हुए अफगानिस्तान को बड़ा स्कोर बनाने से रोका ।

आस्ट्रेलिया के पावरप्ले में तीन विकेट 32 रन पर गिर गए थे लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने 41 गेंद में 59 रन बनाकर टीम को मैच में बनाये रखा । नायब ने गेंदबाजी का जौहर दिखाते हुए 2021 की चैम्पियन टीम पर दबाव बना दिया ।

इसके साथ ही अफगानिस्तान ने पिछले साल वनडे विश्व कप में मुंबई में मिली हार का बदलाव भी चुकता कर दिया । उस समय मैक्सवेल ने अफगानिस्तान से जीत छीन ली थी और एक बार फिर वह ऐसा ही करते दिख रहे थे लेकिन नायब ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया ।

अफगानिस्तान के खिलाड़ी जीत के बाद खुशी से उछलते नजर आये और यही हाल उनके सहयोगी स्टाफ का भी था ।

इस मैच के बाद अब आस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान दोनों ने एक एक मैच जीता है जबकि भारत दोनों मैच जीतकर ग्रुप एक में शीर्ष पर है ।

स्पिनरों की मददगार विकेट पर 149 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की शुरूआत परफेक्ट रही । नवीनुल हक ने नयी गेंद से दो विकेट लेकर आस्ट्रेलिया पर दबाव बनाया । उन्होंने पहले ट्रेविस हेड को खाता खोले बिना रवाना किया जबकि आस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श को नबी के हाथों लपकवाया ।

मैक्सवेल ने अजमतुल्लाह को दो चौके लगाकर दबाव तोड़ने की कोशिश की लेकिन नबी ने दूसरे छोर पर डेविड वॉर्नर (तीन) को आउट कर दिया जो स्लॉग स्वीप खेलने के प्रयास में नूर अहमद को कैच दे बैठे । आस्ट्रेलिया ने पावरप्ले में सिर्फ 33 रन बनाये और तीन विकेट गंवा दिये ।

पिछले साल विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ आस्ट्रेलिया की जीत के नायक रहे मैक्सवेल ने नांगेयालिया खारोटे को एक चौका और एक छक्का लगाया ।

नायब ने इसके बाद मार्कस स्टोइनिस को बाउंसर पर गुरबाज के हाथों लपकवाया । वहीं टिम डेविड को भी आउट करके आस्ट्रेलिया को एक और झटका दिया । आस्ट्रेलिया का स्कोर 13वें ओवर में पांच विकेट पर 85 रन था ।

मैक्सवेल ने राशिद खान को 12वें और नायब को 13वें ओवर में छक्का लगाया । नायब ने 15वें ओवर में मैक्सवेल को और राशिद ने अगले ओवर में मैथ्यू वेड को आउट करके आस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया ।

नायब ने इसके बाद कमिंस को आउट किया जबकि नवीनुल ने एश्टोन एगर को पवेलियन भेजा ।

इससे पहले गुरबाज और इब्राहिम ने इस टी20 विश्व कप में तीसरी बार शतकीय साझेदारी करते हु 118 रन जोड़े ।

दोनों ने जीवनदानों का पूरा फायदा उठाते हुए 16वें ओवर तक बल्लेबाजी की । गुरबाज ने 49 गेंद की पारी में चार चौके और चार छक्के लगाये । वहीं जदरान ने 48 गेंद की पारी में छह चौके जड़े ।

स्टोइनिस ने आफ कटर पर गुरबाज को आउट किया जबकि अगले ओवर में एडम जम्पा ने अजमतुल्लाह उमरजई को पवेलियन भेजा ।

कमिंस ने राशिद खान, करीम जनत और नायब को आउट करके लगातार दूसरे मैच में हैट्रिक ली । इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भी यह कमाल किया था ।

Tags: T20 World Cup:अफगानिस्तान ने सुपर
Previous Post

इसरो ने आरएलवी ‘पुष्पक’ की लगातार तीसरी बार सफल लैंडिंग

Next Post

अयोध्या: फर्जी दरोगा बन लोगों से ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

Related Posts

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी
अंतराष्ट्रीय

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

July 28, 2026
6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
Next Post

अयोध्या: फर्जी दरोगा बन लोगों से ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

Recent Posts

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

ग्लास्गो, शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ इतिहास रचा जबकि भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव...

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

देवरिया जिले में फर्जी शादी रचाकर हरियाणा के एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख दस हजार रुपये ठगने...

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बेसिक शिक्षा विभाग में अब निदेशालय स्तर पर आयोजित प्रत्येक ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मंडल स्तर से सहायक शिक्षा निदेशक...

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल झील में दो ‘स्पीडबोट’ की टक्कर में 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई...

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में देरी, मुख्य सचिव उच्च न्यायालय में हुए पेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में हो रही देरी पर अदालत की सख्ती के बाद राज्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group