Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अलीगढ़ में पिटाई से युवक की मौत, छह लोग गिरफ्तार

admin by admin
June 20, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

अलीगढ़ शहर में भीड़ द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने के बाद एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार रात पुराने शहर के मामू-भांजा मोहल्ले की है और मृतक की पहचान फरीद (35) के रूप में हुई है, जो कि एक ढाबे पर काम करता था।

पुलिस अधीक्षक (शहर) एम. शेखर पाठक ने बताया कि मृतक के परिवार की शिकायत के अनुसार फरीद देर रात जब ढाबे से घर लौट रहा था तो रास्ते में भीड़ ने उसे घेर लिया और बुरी तरह पीटा।

उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाले लोगों का आरोप था कि फरीद चोरी करने के लिए एक घर में घुसने का प्रयास कर रहा था।

पाठक ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फरीद को मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि युवक की मौत की खबर फैलते ही अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गई और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

पाठक ने बताया कि इस मामले में अंकित वार्ष्णेय, चिराग वार्ष्णेय, जय गोपाल, कमल बंसल, राहुल मित्तल और डिम्पी अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तारियां की गई हैं और कुछ अन्य अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग रेलवे रोड के पास पुराने शहर में कुछ स्थानों पर जमा हो गये और इलाके में कुछ दुकानें बंद रहीं।

उन्होंने बताया कि हालात को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

उधर, शहर की विधायक मुक्ता वार्ष्णेय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई प्रमुख नेता रेलवे रोड के पास धरने पर बैठ गये हैं और मांग कर रहे हैं कि मनगढ़ंत सबूतों के आधार पर ‘‘निर्दोष लोगों को गिरफ्तार न किया जाए।’’

प्रदर्शनकारी भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद पुलिस अधीक्षक (नगर) पाठक ने कहा, ‘‘किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जा रहा है और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही गिरफ्तारियां की जा रही हैं। पुराने शहर के कई हिस्सों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई हैं।

Tags: अलीगढ़ में पिटाई से युवक
Previous Post

Ayodhya धाम में साधुओं की दादागिरी जारी; व्यापारी भाइयों को किया पीटकर मरणासन्न, किरायेदारी विवाद में yogi पुलिस नस्मस्तक

Next Post

शाहजहांपुर: बाजार में जाली नोट खपा रहे तीन लोग गिरफ्तार

Related Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

August 1, 2026
अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना
उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

August 1, 2026
अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

August 1, 2026
Next Post

शाहजहांपुर: बाजार में जाली नोट खपा रहे तीन लोग गिरफ्तार

Recent Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group