अयोध्या, वरिष्ठ पत्रकार के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी की शिकायत पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मीडिया में चल रही खबरों को संज्ञान में लेकर अयोध्या फैज़ाबाद विकास प्राधिकरण को कड़ी फटकार लगाई।
मुख्यमंत्री जी के एक्शन के बाद अयोध्या फैज़ाबाद विकास प्राधिकरण बैक फुट पर आ गया है और चौड़ीकरण में उजाड़े गए व्यापारियों को राहत देते हुये। अब 20 वर्ष की क़िस्त पर विना ब्याज पर दुकान आवंटन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री की घुड़की से आज प्राधिकरण दुकान आवंटन कर कब्जा प्रमाण पत्र भी दे दिया।
जिससे उजाड़े गए व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। सभी व्यापारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार प्रगट कर बधाई दे रहे हैं।
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक्शन से अयोध्या विकास प्राधिकरण आनन फानन में सभी पीड़ितों को फोन करके बुला कर दुकान आवंटन कर कब्जा प्रमाण पत्र दे दिया है जिस पर दुकानदारों ने अपना ताला भी दुकान में लगा दिया और सभी सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को आभार प्रकट कर बधाई दे रहे हैं।



