Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रधानमंत्री मोदी समेत 144 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला शनिवार को

admin by admin
May 31, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीट पर शनिवार को मतदान होगा और मतदाता प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी समेत 144 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे।

राज्य की इन 13 सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ-साथ सोनभद्र जिले की दुद्धी विधानसभा सीट (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) पर उपचुनाव के लिए भी एक जून को मतदान होगा।

राज्य की 13 सीट पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कुल 144 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें से 134 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, सातवें चरण में 13 लोकसभा सीट पर कुल 2,50, 56877 मतदाता हैं जिसमें 1,33,10897 पुरुष, 1,17,44 922 महिला और 1058 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सोनभद्र जिले के दुद्धी विधानसभा (सुरक्षित) उपचुनाव के लिए छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

रिणवा के मुताबिक, इस चरण की 13 लोकसभा सीट में महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (सुरक्षित), घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज (सुरक्षित) शामिल हैं, जो 11 जिलों में स्थित हैं। सातवें चरण में राज्य की 13 लोकसभा सीट में से 11 सामान्य श्रेणी की हैं, जबकि दो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

इन चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय (चंदौली), केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल (मिर्जापुर) और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (महराजगंज) में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं वहीं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर (बलिया), माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी (गाजीपुर), भोजपुरी अभिनेता रवि किशन और अभिनेत्री काजल निषाद (गोरखपुर) भी चुनाव लड़ रहे हैं।

सातवें चरण के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के दो घटक दलों अपना दल (एस) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) प्रमुख व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और राबर्ट्सगंज (सुरक्षित) सीट से रिंकी कौल चुनावी रण में हैं वहीं घोसी लोकसभा क्षेत्र में सुभासपा प्रमुख व उप्र के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर मुकाबले में हैं।

रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सातवें चरण और विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को होने वाले मतदान को सकुशल, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए शुक्रवार को मतदेय स्थलों के लिए चुनाव अधिकारी दल रवाना होंगे, जिसके लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को समय से चुनाव कर्मियों को रवाना करने के निर्देश दिये गये हैं।

उन्होंने बताया कि मतदान के दिन बूथ के अंदर फोन या वायरलेस सेट ले जाने पर रोक रहेगी। गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर ठंडा पानी, छाया के इंतजाम के साथ पर्याप्त मात्रा में ओआरएस व मेडिकल किट रखवाई जाएंगी।

Tags: प्रधानमंत्री मोदी समेत 144 उम्मीदवारों
Previous Post

भदोही में अंधाधुंध गोलीबारी में एक व्यक्ति की हत्या, दो अन्य लोग घायल

Next Post

सुलतानपुर: हरिहर एक्सप्रेस ट्रेन में तबीयत बिगड़ने के बाद महिला की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में काली मिर्च का मिलावटखोर खेल, मैदा-गोंद और तेल से तैयार हो रही थी चमकदार काली मिर्च

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

कन्नौज में घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

भदोही के सुरियावां रेलवे स्टेशन पर महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी, दोनों की पहचान नहीं

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

एप्पल कम्पनी के क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक की हत्या के मामले में एक कॉन्स्टेबल दोषी करार, दूसरा बरी

September 18, 2026
Next Post

सुलतानपुर: हरिहर एक्सप्रेस ट्रेन में तबीयत बिगड़ने के बाद महिला की मौत

Recent Posts

गाजियाबाद में काली मिर्च का मिलावटखोर खेल, मैदा-गोंद और तेल से तैयार हो रही थी चमकदार काली मिर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में काली मिर्च में मिलावट का बड़ा मामला...

कन्नौज में घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक बुजुर्ग की सोते समय कथित तौर पर धारदार हथियार...

भदोही के सुरियावां रेलवे स्टेशन पर महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी, दोनों की पहचान नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

भदोही जिले में सुरियावां रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात एक महिला और पुरुष के शव मिलने से हड़कंप मच गया।...

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

नई दिल्ली, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय...

अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट ने सुरक्षित किया इजेक्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के मिशिगन राज्य में गुरुवार को नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान टेक्सास एयर नेशनल गार्ड का एफ-16 लड़ाकू...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group