Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तर प्रदेश में सातवें चरण की 13 लोकसभा सीट के लिये प्रचार थमा, जाने

admin by admin
May 30, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकसभा सीट वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा क्षेत्रों के चुनाव और दुद्धी विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार बृहस्पतिवार शाम समाप्त हो गया।

इन सीट पर एक जून को मतदान होगा। इस चरण में इन लोकसभा क्षेत्रों के लिए कुल 144 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 134 पुरुष और 10 महिलाएं हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि सोनभद्र जिले के दुद्धी (सुरक्षित) विधानसभा उपचुनाव के लिए छह उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा-126 के तहत सभी 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों तथा दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में भी चुनाव प्रचार-प्रसार संबंधी समस्त गतिविधियों एवं अभियानों पर आज शाम छह बजे से प्रतिबंध रहेगा।

चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद इन निर्वाचन क्षेत्रों में सभी राजनीतिक दलों के बाहरी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सातवें चरण के चुनाव प्रचार अभियान की समाप्ति के बाद इन निर्वाचन क्षेत्रों के जिला निर्वाचन अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि राजनीतिक दलों के सभी बाहरी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस दौरान इन निर्वाचन क्षेत्रों में उपस्थित न रहें।

रिणवा के मुताबिक सातवें चरण में राज्य की 13 लोकसभा सीट में से 11 सामान्य श्रेणी की हैं, जबकि दो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इस चरण की 13 लोकसभा सीटों में महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (सुरक्षित), घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज (सुरक्षित) शामिल हैं, जो 11 जिलों में स्थित हैं। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र सोनभद्र जिले में है।

इन चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल (मिर्जापुर), पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर बलिया से, माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी गाजीपुर से, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय चंदौली से, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी महाराजगंज से, भोजपुरी अभिनेता रवि किशन गोरखपुर से शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया।

रिणवा ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, जिसमें ठंडा पेयजल, पुरुषों और महिलाओं के लिए शौचालय, विकलांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर और कुर्सियां शामिल हैं।

Tags: सातवें चरण की 13 लोकसभा
Previous Post

नॉट्रोपिक्स (जादुई अमृत) क्या हैं और क्या वे वास्तव में आपको स्मार्ट बनाते हैं?

Next Post

अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से श्री राम मंदिर तक डेडीकेटेड मार्ग का होगा निर्माण, मंडलायुक्त ने विभिन्न वैकल्पिक मार्गो का किया निरीक्षण, जाने..

Related Posts

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

गर्भवती महिला को सरकारी नौकरी से वंचित करना असंवैधानिक: इलाहाबाद हाईकोर्ट

July 31, 2026
मथुरा: कोटवन कट पर दो बसों की जबरदस्त भिड़ंत, 13 यात्री घायल
उत्तर प्रदेश

मथुरा: कोटवन कट पर दो बसों की जबरदस्त भिड़ंत, 13 यात्री घायल

July 31, 2026
गोरखपुर में बच्ची हत्या के आरोपी सिपाही की अस्पताल में पिटाई, डॉक्टर-नर्सों का फूटा गुस्सा
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में बच्ची हत्या के आरोपी सिपाही की अस्पताल में पिटाई, डॉक्टर-नर्सों का फूटा गुस्सा

July 31, 2026
बजट में 17 कैंसर की दवाओं से सीमा शुल्क हटा, अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर विदेशी सामान पर शुल्क घटाकर 10%
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: नकली दवाओं की आपूर्ति करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़; छह मुकदमे दर्ज

July 31, 2026
Next Post

अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से श्री राम मंदिर तक डेडीकेटेड मार्ग का होगा निर्माण, मंडलायुक्त ने विभिन्न वैकल्पिक मार्गो का किया निरीक्षण, जाने..

Recent Posts

महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे

महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई तथा छह...

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

गर्भवती महिला को सरकारी नौकरी से वंचित करना असंवैधानिक: इलाहाबाद हाईकोर्ट

by Atul Narain Srivastava
July 31, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि गर्भावस्था किसी महिला को सरकारी रोजगार से वंचित करने का आधार नहीं...

मथुरा: कोटवन कट पर दो बसों की जबरदस्त भिड़ंत, 13 यात्री घायल

मथुरा: कोटवन कट पर दो बसों की जबरदस्त भिड़ंत, 13 यात्री घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

मथुरा जिले में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस ने हरियाणा...

गोरखपुर में बच्ची हत्या के आरोपी सिपाही की अस्पताल में पिटाई, डॉक्टर-नर्सों का फूटा गुस्सा

गोरखपुर में बच्ची हत्या के आरोपी सिपाही की अस्पताल में पिटाई, डॉक्टर-नर्सों का फूटा गुस्सा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

गोरखपुर जिले में 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या के आरोप में गिरफ्तार एक पुलिस कांस्टेबल को बृहस्पतिवार को...

बजट में 17 कैंसर की दवाओं से सीमा शुल्क हटा, अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर विदेशी सामान पर शुल्क घटाकर 10%

लखनऊ: नकली दवाओं की आपूर्ति करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़; छह मुकदमे दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नकली और घटिया दवाओं के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, खाद्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group