Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर 54.03 प्रतिशत मतदान

admin by admin
May 26, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर शनिवार को 54.03 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के ‘वोटर टर्नआउट’ ऐप के अनुसार, इलाहाबाद में 51.75 प्रतिशत, अंबेडकरनगर में 61.54 प्रतिशत, आजमगढ़ में 56.12 प्रतिशत, बस्ती में 56.66 प्रतिशत, भदोही में 53.03 प्रतिशत, डुमरियागंज में 51.94 प्रतिशत मतदान हुआ।

जौनपुर में 55.52 प्रतिशत, लालगंज में 54.39 प्रतिशत, मछलीशहर में 54.43 प्रतिशत, फूलपुर में 48.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। प्रतापगढ़ में 51.60 प्रतिशत, संतकबीरनगर में 52.63 प्रतिशत, श्रावस्ती में 52.76 प्रतिशत और सुलतानपुर में 55.60 प्रतिशत मतदान हुआ। बलरामपुर जिले की गैसड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 51.10 प्रतिशत वोट पड़े।

डुमरियागंज लोकसभा सीट अंतर्गत बांसी विधानसभा के जल्हेखोर गांव में मतदाताओं ने छह घंटे बाद मतदान शुरू किया। बांसी के एसडीएम (न्यायिक) प्रदीप कुमार यादव व तहसीलदार देवेंद्रमणि त्रिपाठी की पहल और आश्वासन के बाद मतदाताओं ने मतदान करना शुरू किया।

UP lok sabha election: जिगनिहवा से जल्हेखोर नदी के बांध पर रास्ता खराब होने तथा आगजनी का मुआवजा न मिलने से नाराज मतदाता यहां मतदान का वहिष्कार कर रहे थे। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर प्रशासन द्वारा अंबेडकर नगर लोकसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार लालजी वर्मा को नजरबंद करने का आरोप लगाया।

सपा ने ‘एक्‍स’ पर अलग-अलग पोस्ट में जौनपुर के शाहगंज विधानसभा के बूथ संख्या-136 पर भाजपा के लोगों द्वारा मतदान बाधित करने और सुलतानपुर लोकसभा के बूथ संख्या-86 पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सपा के लोगों को डराने धमकाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष मतदान के लिए आयोग से संज्ञान लेने की अपील की।

फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र में आने वाले एटा जिले के थाना नयागांव के ग्राम खिरिया पमारान के मतदान केंद्र पर भी पुनर्मतदान कराया गया। यहां गत 13 मई को मतदान के दौरान 17 वर्षीय एक किशोर ने भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में कथित रूप से सात बार फर्जी मतदान किया, जिसका वीडियो सार्वजनिक होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आयोग ने मतदान निरस्त कर दिया था।

प्रयागराज में पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह को शनिवार दोपहर करेली में एक मतदान स्थल पर अपर पुलिस आयुक्त पुष्कर वर्मा के साथ विवाद के बाद हिरासत में लिया गया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

सुलतानपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार मेनका गांधी का समाजवादी पार्टी (सपा) के रामभुआल निषाद और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उदयराज वर्मा से मुकाबला है।

इलाहाबाद सीट पर पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के बेटे एवं भाजपा उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी का मुकाबला ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री उज्ज्वल रमण सिंह से है।

आजमगढ़ सीट पर निवर्तमान भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का मुकाबला समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव से है। धर्मेंद्र यादव 2022 में इस सीट पर हुए उपचुनाव में निरहुआ से हार गए थे।

भदोही में भाजपा ने अपने निवर्तमान सांसद रमेश बिंद की जगह विधायक विनोद कुमार बिंद को मैदान में उतारा है जिनके मुकाबले ‘इंडिया’ गठबंधन ने तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है।

उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटे हैं। छठे चरण के मतदान के साथ ही 67 सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं। राज्य की शेष 13 लोकसभा सीटों पर सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा।

Tags: 14 लोकसभा सीटों
Previous Post

आगरा में किशोर की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

Next Post

शाहजहांपुर में बस दुर्घटनाग्रस्त, 11 लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

Related Posts

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत
उत्तर प्रदेश

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

July 30, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

अमेठी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

July 30, 2026
बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

July 30, 2026
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

July 30, 2026
Next Post

शाहजहांपुर में बस दुर्घटनाग्रस्त, 11 लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

Recent Posts

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

आज से सावन (श्रावण) मास की शुरुआत हो चुकी है। यह पवित्र महीना केवल भगवान शिव की पूजा तक सीमित...

Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच बृहस्पतिवार को एक-दूसरे के ठिकानों पर मिसाइल दागने का सिलसिला फिर शुरू होने के साथ...

CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने ई-वे बिल प्रणाली में प्रस्तावित दो बदलाव के अमल पर फिलहाल...

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

हरियाली तीज हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं और अविवाहित कन्याओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। यह त्योहार...

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक,   एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक, एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

अयोध्या, सरयू नदी का जलस्तर घटने के बीच गुरुवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने एसडीएम विनोद गुप्ता और तहसीलदार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group