अयोध्या, रुदौली ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भेलसर बूथ संख्या 297 पर ईवीएम की खराबी से 30 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ।लाइन में लगे कल्लू,मोहम्मद इफ्तिखार,मोहम्मद राशिद,मोहम्मद असलम,नितिन साहू आदि ने आक्रोश जताते हुए कहा सुबह ही आकर लाइन में लग गए कि जल्दी से वोट पड़ जायेगा।
मामले की जानकारी होने पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह मौके पर आए और लाइन में लगे मतदाताओं व पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश देकर चले गए।
इसी तरह प्राथमिक विद्यालय जरायल खुर्द में भी ईवीएम मशीन दो घण्टे तक चालू न होने से मतदान बाधित रहा। लाइन में लगे मतदाताओ में काफी नाराजगी देखी गई। ग्राम गोगावां के प्राथमिक विद्यालय में भी ईवीएम मशीन खराब होने से चुनाव बाधित रहा।


