Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लोस चुनाव: उत्तर प्रदेश की 10 सीट पर सुबह 11 बजे तक 16.94 प्रतिशत मतदान

admin by admin
May 7, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत उत्तर प्रदेश की 10 सीट पर मंगलवार सुबह नौ बजे तक 12.94 मतदाताओं ने मतदान किया।

वोटर टर्नआउट’ ऐप के मुताबिक शुरुआती दो घंटे में नौ बजे तक संभल में 14.71, हाथरस में 13.43, आगरा में 12.74, फतेहपुर सीकरी में 14, फिरोजाबाद में 13.36, मैनपुरी में 12.18, एटा में 13.16, बदायूं में 12.89, आंवला में 11.42 और बरेली में 11.59 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि तीसरे चरण के तहत राज्य की 10 लोकसभा पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो कि शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।

इस बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) ने मैनपुरी के किशनी में बूथ संख्या 67 पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थकों को बिना पहचानपत्र के वोट डलवाए जाने का आरोप लगाया है।

इसके अलावा, किशनी में ही सेक्टर-18 के बूथ संख्या-166, सेक्टर-19 के बूथ संख्या-150 और भोगांव में बूथ संख्या-41, 42, 43 पर पीठासीन अधिकारी द्वारा सपा के एजेंट बनने से रोके जाने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की मांग की है।

इस चरण में 100 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 1.88 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें एक करोड़ से अधिक पुरुष मतदाता और 87 लाख से अधिक महिला मतदाता शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान स्थलों पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मचारियों को गर्मी और लू से बचाने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर जहां तक मतदाताओं की कतार होगी, वहां तक छाया की व्यवस्था तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। मतदाताओं के लिए मतदेय स्थलों पर छाया हेतु अलग से टेंट लगाया गया है।

रिणवा ने बताया कि मतदेय स्थलों पर मेडिकल किट (ओ.आर.एस पैकेट सहित) का प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही सहयोग के लिए बूथों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ स्वास्थ्यकर्मी की तैनाती की गयी है।

तीसरे चरण में केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल (आगरा), उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह (मैनपुरी) और राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि (हाथरस) की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

लोकसभा चुनाव का यह दौर सपा के यादव परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण है। डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट को बरकरार रखने के लिए प्रयास कर रही हैं, जिसे उन्होंने अपने ससुर एवं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए उपचुनाव में जीता था।

सपा के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद सीट को फिर से हासिल करने की कोशिश करेंगे। इस सीट को उन्होंने 2014 में जीता था। बदायूं लोकसभा सीट से चुनावी शुरुआत कर रहे आदित्य यादव सपा का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट को जीतना चाहेंगे। वर्ष 2014 में बदायूं सीट पर आदित्य के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव ने जीत हासिल की थी।

तीसरे चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता रहे कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह एटा संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने की उम्मीद कर रहे हैं। बरेली में मुख्य मुकाबला भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार और सपा के प्रवीण सिंह ऐरन के बीच है। इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार मास्टर छोटे लाल गंगवार का नामांकन पत्र खारिज हो गया है।

इस चरण में जिन 10 लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है, उनमें से पांच पर भाजपा ने नए चेहरों को टिकट दिया है। भाजपा की तरफ से बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार (संतोष गंगवार की जगह), बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य (संघमित्रा मौर्य की जगह), हाथरस से अनूप प्रधान वाल्मीकि (राजवीर सिंह दिलेर की जगह), फिरोजाबाद से विश्वदीप सिंह (चंद्रसेन जादौन की जगह) और मैनपुरी लोकसभा सीट से जयवीर सिंह मैदान में हैं।

भाजपा ने एटा, आगरा, आंवला और फतेहपुर सीकरी से विजयी उम्मीदवारों को बरकरार रखा है। दल ने संभल लोकसभा सीट से परमेश्वर लाल सैनी को भी टिकट दिया है। तीसरे चरण में कांग्रेस ने फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिंह सिकरवार को मैदान में उतारा है, जबकि उसके सहयोगी दल सपा ने बाकी नौ संसदीय क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

Tags: लोस चुनाव: उत्तर प्रदेश की 10
Previous Post

अयोध्या के JBA के VI के छात्र  अवतंस नारायण का सवाल है; पेड़ों में छाल क्यों होती है? पढ़े

Next Post

बहराइच: घाघरा नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Balrampur: 59.59 लाख का गेहूं गायब; प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

September 13, 2026
Next Post

बहराइच: घाघरा नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group