Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

RCB पर KKR की रोमांचक जीत!? KKR ने आखिरी गेंद पर छीन ली जीत, एक रन से दी मात, पढ़े, जाने

admin by admin
April 21, 2024
in खेल, देश
0

कोलकाता, फिल सॉल्ट और कप्तान श्रेयस अय्यर की शानदार बल्लेबाजी के बाद आंद्रे रसेल (25 रन देकर तीन विकेट) की अगुवाई में दबाव में गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन से कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में रविवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को एक रन से शिकस्त दी।

सॉल्ट ने 14 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 48 रन बनाये तो वहीं अय्यर ने 36 गेंद में 50 रन की पारी के दौरान सात चौके और एक छक्का लगाया जिससे केकेआर ने सात विकेट पर 222 रन बनाये। आरसीबी की पारी मैच के आखिरी गेंद पर 221 रन पर सिमट गयी।

विल जैक्स (32 गेंद में 55 रन) और रजत पाटीदार (23 गेंद में 52 रन) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 48 गेंद में 102 रन की साझेदारी के दम पर आरसीबी ने पलटवार किया था लेकिन टीम ने 12वें और 13वें ओवर के अंदर चार विकेट गंवा दिये।

आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए दो विकेट रहते 21 रन की जरूरत थी और कर्ण शर्मा ने मिचेल स्टार्क की शुरुआती चार गेंद पर तीन छक्के लगाकर रोमांच बढ़ा दिया। वह पांचवीं गेंद पर गेंदबाज को कैच देकर आउट हुए और आखिरी गेंद पर लॉकी फर्ग्यूसन दूसरा रन चुराने की कोशिश में रन आउट हो गये जिससे टीम लक्ष्य के करीब पहुंच कर चूक गयी।

केकेआर के लिए आंद्रे रसेल ने 25 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि सुनील नारायण और हर्षित राणा को दो-दो सफलता मिली। वरुण चक्रवर्ती और स्टार्क ने एक-एक विकेट चटकाये। मौजूदा आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी स्टार्क ने अपने तीन ओवर में 55 रन लुटाये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने हर्षित राणा और मिचेल स्टार्क पर छक्के के साथ शुरुआती दो ओवरों में आरसीबी को तेज शुरुआत दिलायी।

कोहली तीसरे ओवर में हर्षित की फुलटॉस गेंद का काबू नहीं नहीं रख सके और गेंदबाज  को कैच दे बैठे। उन्होंने फुलटॉस गेंद कमर से ऊपर होने का दावा करते हुए रिव्यू लिया लेकिन तीसरे अंपायर का तर्क था कि कोहली क्रीज से बाहर थे और गेंद नीचे की ओर जा रही थी। कोहली हालांकि तीसरे अंपायर के फैसले से खफा दिखे और उन्होंने क्रीज छोड़ने से पहले मैदानी अंपायरों से बहस भी की। उन्होंने मैदान से बाहर निकलने के बाद बल्ला पटक कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

इसी ओवर में राणा ने कप्तान फाफ डुप्लेसी को भी चलता किया।

क्रीज पर आये  जैक्स ने इसके बाद स्टार्क के खिलाफ तीन छक्के लगाये जिससे पावर प्ले में आरसीबी का स्कोर दो विकेट पर 75 रन हो गया।

जैक्स ने चक्रवर्ती के खिलाफ छक्का और चौका लगाकर 29 गेंद में अपना अर्धशतक और टीम का शतक पूरा किया। दूसरे छोर से रजत पाटीदार ने इंपैक्ट प्लेयर सुयश शर्मा के खिलाफ 10वें ओवर में दो छक्के और दो चौके लगाकर रनगति को तेज करने के बाद अगले ओवर में नारायण खिलाफ दो छक्के के साथ महज 21 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

रसेल ने चार गेंद के अंदर जैक्स और पाटीदार को पवेलियन की राह दिखाकर मैच में केकेआर की वापसी करायी तो वही अगले ओवर में नारायण ने ग्रीन (छह रन) और महिपाल लोमरोर (चार रन) को चलता कर शिकंजा कस दिया।

दो ओवर में चार विकेट गंवाने के बाद अपना 250वां आईपीएल खेल रहे दिनेश कार्तिक (25) और इंपैक्ट प्लेयर सुयश प्रभुदेसाई ने संभल कर बल्लेबाजी करते हुए कुछ बाउंड्री लगाई। हर्षित ने 18वें ओवर में प्रभुदेसाई की 18 गेंद में 24 रन की पारी को खत्म किया।

कार्तिक ने 19वें ओवर में रसेल के खिलाफ छक्का और चौका जड़ा लेकिन उनके आउट होते ही आरसीबी की उम्मीदें लगभग टूट गयी लेकिन कर्ण ने आखिरी ओवर में  तीन छक्के लगाकर केकेआर को परेशान किया। वह हालांकि टीम को जीत नहीं दिला सके।

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सॉल्ट और सुनील नारायण (10) ने एक बार फिर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाते हुए चार ओवर में 55 रन जोड़ दिये। इस दौरान सॉल्ट ज्यादा आक्रामक दिखे। उन्होंने पहले ओवर में सिराज का छक्के से स्वागत करने के बाद चौथे ओवर में फर्ग्यूसन के खिलाफ दो छक्के और चार चौके की मदद से 28 रन बटोरे।

सिराज ने पांचवें ओवर में हालांकि उनकी आतिशी पारी को खत्म कर टीम को बड़ी सफलता दिलायी।

अगले ओवर में नारायण दयाल की गेंद को हवा में लहराकर विराट कोहली को कैच दे बैठे। वेंकटेश अय्यर ने क्रीज पर आते ही दो चौके जड़े लेकिन दयाल ने अंगकृष रघुवंशी को आउट कर ओवर में दूसरी सफलता दर्ज की।

पावर प्ले के बाद केकेआर का स्कोर तीन विकेट पर 75 रन था।

कप्तान अय्यर ने फर्ग्यूसन और कर्ण शर्मा पर चौके के साथ हाथ खोला तो वहीं नौवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आये ग्रीन की शॉट गेंद को वेंकटेश लांग लेग की दिशा में खड़े महिपाल लोमरोर के हाथों में खेल गये।

इसी ओवर में रिंकू सिंह के चौके से केकेआर ने रनों का शतक पूरा किया।

श्रेयस के साथ कुछ ओवरों तक संभल कर बल्लेबाजी करने के बाद रिंकू ने कर्ण की गेंद को दर्शकों के पास भेजा लेकिन वह दयाल की धीमी गेंद से सामंजस्य नहीं बिठा सके और 16 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो गये।

श्रेयस ने इसी बीच कर्ण के खिलाफ स्विच हिट पर शानदार चौका जड़ने के बाद 17वें ओवर में दयाल के खिलाफ छक्का और चौका लगाकर 35 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

वह एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में ग्रीन की गेंद पर डुप्लेसी को कैच थमा बैठे। रसेल (नाबाद 27) ने ओवर का समापन चौके से किया तो वहीं रमनदीप सिंह (नाबाद 24) ने 19वें ओवर में सिराज के खिलाफ लगातार दो छक्के और चौका लगाकर केकेआर के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया।

Tags: RCB पर KKR की रोमांचक जीत
Previous Post

पीलीभीत में ट्रक की टक्कर लगने से टेंपो सवार तीन महिलाओं की मौत, 14 घायल

Next Post

WFI में विश्व क्वालीफायर के लिये नये सिरे से होगा; 14 श्रेणियों में ट्रायल का आयोजन

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post

WFI में विश्व क्वालीफायर के लिये नये सिरे से होगा; 14 श्रेणियों में ट्रायल का आयोजन

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group