Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IPL, DC vs SRH: ऋषभ पंत की भावुक घर वापसी, दिल्ली के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की कठिन चुनौती

admin by admin
April 20, 2024
in खेल, देश
0

नयी दिल्ली, पिछले साल अरूण जेटली स्टेडियम पर बैसाखियों के सहारे चलते नजर आये ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में लौटेंगे तो यह उनके लिये भावुक पल होगा लेकिन उनकी टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी करना होगा ।

दिल्ली ने अब तक मिला जुला प्रदर्शन किया है हालांकि लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस को हराकर वे दौड़ में बने हुए हैं । अब तक सात मैचों में से दिल्ली ने तीन जीते और चार हारे हैं ।

आईपीएल अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज सनराइजर्स की टीम दो बार टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वोच्च स्कोर ( तीन विकेट पर 277 रन और तीन विकेट पर 287 रन ) बना चुकी है । ऐसे में कप्तान पंत को कोटला की घरेलू पिच पर अपने संसाधनों का चतुराई से इस्तेमाल करना होगा ।

सनराइजर्स के ट्रेविस हेड (235 रन ) 39 मैच में शतक जड़ने का कारनामा कर चुके हैं । वहीं अभिषेक शर्मा ने भी 211 रन बना लिये हैं । दोनों पावरप्ले में आक्रामक प्रदर्शन करने को बेताब होंगे।

दोनों का स्ट्रइक रेट 199 और 197 रहा है जो ईशांत शर्मा, खलील अहमद और मुकेश कुमार की तेज गेंदबाजी तिकड़ी के लिये कड़ी चुनौती होगा । वहीं हेनरिच क्लासेन का भी स्ट्राइक रेट 199 के करीब रहा है और वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में से एक हैं । ये तीनों मिलकर सनराइजर्स की बल्लेबाजी को खतरनाक बनाते हैं ।

कुलदीप यादव के रूप में दिल्ली के पास ट्रंपकार्ड है जिनका इकॉनामी रेट छह के करीब है । स्पिन गेंदबाजी में उनका साथ देने के लिये अक्षर पटेल के अलावा तीसरा विकल्प ट्रिस्टन स्टब्स हैं ।

पंत अगर टॉस जीतते हैं तो बल्लेबाजी चुन सकते हैं । वैसे डेविड वॉर्नर की चोट उनके लिये चिंता का विषय है हालांकि पहले दो मैचों में जैक फ्रेसर मैकगुर्क ने प्रभावित किया है ।

सनराइजर्स की बल्लेबाजी जहां बेहतरीन रही है, वहीं उसके गेंदबाजों ने निराश किया है । सिर्फ कप्तान पैट कमिंस (7.87) का इकॉनॉमी रेट ही आठ से नीचे रहा है जो टी20 क्रिकेट में अच्छा माना जायेगा । जयदेव उनादकट और भुवनेश्वर कुमार महंगे साबित हुए हैं । वहीं स्पिनर मयंक मार्कंडेय और शाहबाज अहमद भी प्रभावित नहीं कर सके ।

अगर दिल्ली को लक्ष्य का पीछा करना है तो उसकी नजरें सनराइजर्स को 210 . 220 के स्कोर पर रोकने पर होगी ।

टीमें :

सनराइजर्स हैदराबाद: जयदेव उनादकट, जे सुब्रमण्यन, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, पैट कमिंस (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, ग्लेन फिलिप्स, नितीश रेड्डी, मार्को यानसेन, अभिषेक शर्मा, उपेंद्र यादव, राहुल त्रिपाठी, ऐडन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक अग्रवाल, अब्दुल समद, आकाश महाराज सिंह, वानिंदु हसरंगा और उमरान मलिक।

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत ( कप्तान ), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी साव, स्वस्तिक चिकारा, यश ढुल, एनरिच नॉर्किया, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, प्रवीण दुबे, रसिक डार, विकी ओस्तवाल, अक्षर पटेल, जैक फ्रेजर गुर्क, ललित यादव, मिचेल मार्श, सुमित कुमार, अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, शाइ होप, ट्रिस्टन स्टब्स ।

मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

Tags: DC vs SRH: ऋषभ पंतIPL
Previous Post

लोकसभा चुनाव: 21 राज्यों की 102 सीटों पर 68% वोटिंग, बिहार में सबसे कम 49%

Next Post

यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में सीतापुर की प्राची निगम तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में सीतापुर के ही शुभम वर्मा ने किया टाप

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में सीतापुर की प्राची निगम तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में सीतापुर के ही शुभम वर्मा ने किया टाप

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group