Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

KKR vs RR : राजस्थान रॉयल्स को हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंचना चाहेगा केकेआर

admin by admin
April 16, 2024
in खेल, देश
0

कोलकाता, राजस्थान रॉयल्स की टीम मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग में यहां जब दो बार के चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से भिड़ेगी तो उसके बल्लेबाजों के सामने ईडन गार्डन्स पर सुनील नारायण की गेंदबाजी का जवाब ढूंढने की चुनौती होगी।

अगले महीने 36 बरस के होने जा रहे नारायण ने 2012 और 2014 में पूर्व कप्तान गौतम गंभीर के नेतृत्व में केकेआर की दो खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

वर्ष 2012 में नाइट राइडर्स का हिस्सा बनने के बाद से नारायण ने ईडन गार्डन्स पर अपनी गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है।

मेंटर के रूप में टीम में गंभीर की वापसी के बाद नारायण ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को खिताब के दावेदारों में शामिल कर दिया है।

तालिका की शीर्ष दो टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले में अगर केकेआर जीत दर्ज करता है तो 10 टीम की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगा।

रविवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ केकेआर की आठ विकेट की जीत में फिल सॉल्ट को नाबाद तूफानी अर्धशतक जड़ने के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। लेकिन वह नारायण थे जिनकी किफायती गेंदबाजी के सामने लखनऊ की टीम सात विकेट पर 161 रन ही बना सकी।

मौजूदा सत्र में 155 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले रॉयल्स के संजू सैमसन, रियान पराग और शिमरोन हेटमायर जैसे बल्लेबाजों को हालांकि नारायण की चुनौती का हल ढूंढना होगा।

यह देखना होगा कि जोस बटलर इस मुकाबले के लिए फिट हैं या नहीं। वह पंजाब किंग्स के खिलाफ रॉयल्स के पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे।

मौजूदा सत्र में नारायण बल्ले से भी काफी अच्छी फॉर्म में हैं और उन्होंने 183.51 के स्ट्राइक रेट से 33 से अधिक की औसत से रन बनाए हैं।

आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मिशेल स्टार्क ने भी सुपरजाइंट्स के खिलाफ पिछले मैच में लय हासिल करते हुए 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे।

इस मैच में मुख्य मुकाबला केकेआर की गेंदबाजी और रॉयल्स की बल्लेबाजी के बीच होगा।

केकेआर की एकमात्र कमजोर कड़ी उसके कप्तान श्रेयस अय्यर हैं जो खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और बड़ी पारियां खेलने में विफल रहे हैं।

लखनऊ के खिलाफ 162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अय्यर 38 गेंद में 38 रन बनाकर नाबाद रहे थे लेकिन उन्हें तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों के खिलाफ परेशानी हुई थी।

मौजूदा सत्र में केकेआर की बल्लेबाजी शीर्ष क्रम में सॉल्ट और नारायण की आक्रामक बल्लेबाजी और डेथ ओवरों में आंद्रे रसेल के तूफानी तेवरों पर निर्भर रही है।

टीम के भारतीय बल्लेबाज मौजूदा सत्र में अब तक प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। रिंकू सिंह को काफी मौके नहीं मिले हैं और वह चार पारियों में 63 रन ही बना पाए हैं। उप कप्तान नितीश राणा चोट के कारण नहीं खेल पा रहे।

ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, युजवेंद्र चहल और केशव महाराज की मौजूदगी में रॉयल्स का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है। हालांकि यह देखना होगा कि स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस मैच के लिए फिट हो पाते हैं या नहीं।

टीम इस प्रकार हैं:

कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुष्मंता चमीरा, साकिब हुसैन और मुजीब उर रहमान।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, आवेश खान , रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नांद्रे बर्गर, तनुष कोटियन और केशव महाराज।

समय: मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

Tags: KKR Vs RR
Previous Post

भाजपा ने देवरिया और फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा

Next Post

भाजपा ने चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

भाजपा ने चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group