Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र का शव बरामद; सप्ताह के भीतर दूसरा मामला

admin by admin
April 9, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

न्यूयॉर्क, अमेरिका में पिछले महीने से लापता 25 वर्षीय एक भारतीय छात्र अमेरिकी शहर क्लीवलैंड में मृत पाया गया है। यह घटना इस देश में भारतीय मूल के छात्रों की मौत की हाल में हुई कई घटनाओं के बीच सामने आयी है।

यह किसी भारतीय छात्र की मौत का एक सप्ताह के भीतर दूसरा मामला है।

हैदराबाद के नाचाराम का रहने वाला मोहम्मद अब्दुल अरफात पिछले साल मई में क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी से आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) में स्नातकोतर की पढ़ाई करने अमेरिका आया था।

न्यूयॉर्क स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह जानकर दुख हुआ कि मोहम्मद अब्दुल अरफात, जिसके लिए खोज अभियान जारी था, उसका ओहायो के क्लीवलैंड में शव मिला।

वाणिज्य दूतावास ने अरफात के परिवार के प्रति ‘‘गहरी संवेदना’’ व्यक्त करते हुए कहा कि वह छात्र की मौत की गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय एजेंसियों के संपर्क में है।

वाणिज्य दूतावास ने कहा, ‘‘हम उसका शव भारत ले जाने के लिए शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहायता मुहैया करा रहे हैं।’’

वाणिज्य दूतावास ने पिछले महीने कहा था कि वह भारतीय छात्र का पता लगाने के लिए स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

‘डब्ल्यूकेवाईसी 3न्यूज’ टीवी चैनल की पिछले सप्ताह की एक रिपोर्ट के अनुसार, अरफात पांच मार्च को रिजर्व स्क्वायर स्थित अपने घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा।

क्लीवलैंड पुलिस ने समाचार चैनल को बताया था कि उसे अरफात की ‘‘सुरक्षा को लेकर चिंता है।’’

पुलिस ने अरफात की गुमशुदगी की रिपोर्ट में लिखा था कि वह ‘‘पांच फुट इंच लंबा है, उसका वजन 150 पौंड है, बाल काले और आंखें भूरी हैं। उसे आखिरी बार सफेट टी-शर्ट, लाल जैकेट और नीली जींस पहने देखा गया था।’’

समाचार चैनल की रिपोर्ट में ‘क्लीवलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी’ के एक बयान के हवाले से कहा गया कि विश्वविद्यालय के जनवरी 2024 तक के रिकॉर्ड से पता चलता है कि अरफात ‘‘ ‘क्लीवलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी’ का अब पंजीकृत छात्र नहीं था और न ही वह ‘क्लीवलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी’ में पढ़ाई के दौरान उसके परिसर में रहता था।’’

अरफात के पिता मोहम्मद सलीम ने कहा था कि अरफात ने उनसे आखिरी बार सात मार्च को बात की थी और तब से वह अपने परिवार के संपर्क में नहीं हैं। उन्होंने बताया था कि उसका मोबाइल फोन भी बंद है।

अमेरिका में अरफात के कमरे में उसके साथ रहने वाले व्यक्ति ने उसके पिता को सूचित किया था कि उसने क्लीवलैंड पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है लेकिन 19 मार्च को अरफात के परिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने दावा किया कि अरफात का कथित तौर पर मादक पदार्थ बेचने वाले एक गिरोह ने अपहरण कर लिया गया है और उसने उसे ‘‘छोड़ने’’ के लिए 1,200 अमेरिकी डॉलर की मांग की थी।

उसके पिता सलीम ने कहा कि फोन करने वाले ने फिरौती न देने पर अरफात की किडनी बेचने की भी धमकी दी थी।

सलीम ने हैदराबाद में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा था ‘‘मुझे एक अज्ञात नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने मुझसे कहा कि मेरे बेटे का अपहरण कर लिया गया है और उसने धनराशि की मांग की। फोन करने वाले ने यह नहीं बताया कि उसे पैसे किस तरीके से दिए जाने हैं। उसने सिर्फ राशि का भुगतान करने को कहा। जब मैंने फोन करने वाले से कहा कि वह मेरे बेटे से बात कराए तो उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया।’’

ओहायो में पिछले हफ्ते एक भारतीय छात्र उमा सत्य साई गड्डे की मौत हो गई थी और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Tags: अमेरिका में लापता
Previous Post

उत्तर अमेरिका महाद्वीप में हुआ पूर्ण सूर्यग्रहण; सूर्य ग्रहण का शानदार नजारा.. छा गया दिन में अन्धेरा

Next Post

अयोध्या: नेशनल हाइवे पर सड़क निर्माण के कारण आपस में भिड़ी दो कार, आधा दर्जन घायल, NHI की लापरवाही

Related Posts

उत्तर प्रदेश

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

September 12, 2026
PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

September 12, 2026
PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

September 12, 2026
Next Post

अयोध्या: नेशनल हाइवे पर सड़क निर्माण के कारण आपस में भिड़ी दो कार, आधा दर्जन घायल, NHI की लापरवाही

Recent Posts

sanketik photo

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र में रविवार को एक मकान में आग लगने के कारण 11 वर्षीय बच्चे की मौत...

वाराणसी में सीवर में रेत से भरी मिलीं बोरियां, पुलिस ने FIR दर्ज की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

वाराणसी, काशी की छवि को योजनाबद्ध तरीके से धूमिल करने के प्रयास में सीवर लाइनों की सफाई के दौरान शिवाला,...

UP ATS ने आजमगढ़ से अलकायदा से जुड़ा 19 वर्षीय मोहम्मद नबील को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) ने शनिवार को आजमगढ़ से 19 वर्षीय एक युवक को कथित रूप से अल-कायदा...

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 12 और 13 सितंबर को 9वीं KGMU Arthroscopy Conclave 2026 और 9वीं Cadaveric...

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group