Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IPL, GT v LSG तेज गेंदबाजी की नई सनसनी मयंक पर होगी निगाहें, जीत की हैट्रिक पूरी करने उतरेगा लखनऊ

admin by admin
April 7, 2024
in खेल, देश
0

लखनऊ, भारतीय तेज गेंदबाजी की नई सनसनी मयंक यादव के शानदार प्रदर्शन से पिछले दो मैच में जीत दर्ज करने वाली लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम रविवार को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में अपना विजय अभियान जारी रखकर जीत की हैट्रिक लगाने की इरादे से मैदान पर उतरेगी।

मयंक ने अपनी गति से अभी तक हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। पिछले दोनों मैच में उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। इस 21 वर्षीय तेज गेंदबाज ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 27 रन देकर 3 विकेट लिए थे जबकि इसके बाद रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने 14 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे।

अपने इस शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें जल्द ही भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। भारतीय टीम में जगह मिलने के लिए दो मैच का प्रदर्शन मानदंड नहीं हो सकता है और मयंक को निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है जिस पर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की निगाह भी टिकी होगी।

बल्लेबाजी विभाग में लखनऊ के पास क्विंटन डिकॉक और केएल राहुल के रूप में शानदार सलामी जोड़ी है। डिकॉक ने पिछले दो मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम को राहुल से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन और भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं, लेकिन लखनऊ के लिए बड़ी चिंता देवदत्त पडिक्कल और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की खराब फॉर्म है।

गेंदबाजी में मयंक को नवीन उल हक, यश ठाकुर, मोहसिन खान, स्टोइनिस और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई से अधिक सहयोग की जरूरत है।

लखनऊ की टीम तीन मैच में दो जीत से चौथे नंबर पर है जबकि शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात की टीम ने दो मैच जीते हैं और दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। उसकी टीम अंक तालिका में अभी सातवें स्थान पर है।

गिल ने पिछले मैच में 48 गेंद पर नाबाद 89 रन बनाए थे और वह अपने इस प्रदर्शन को जारी रखने की कोशिश करेंगे। बी साइ सुदर्शन अच्छी लय में दिख रहे हैं लेकिन रिद्धिमान साहा और विजय शंकर जैसे खिलाड़ियों से टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

गेंदबाजी में मोहित शर्मा ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन उन्हें अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, राशिद खान और नूर अहमद जैसे खिलाड़ियों से अच्छे सहयोग की जरूरत है।

टीम इस प्रकार हैं:

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, रॉबिन मिंज, केन विलियमसन, अभिनव मंधार, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, शशांत मिश्रा, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, साई किशोर, उमेश यादव, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा और मानव सुथार।

लखनऊ सुपर जाइंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, मैट हेनरी, मोहम्मद अरशद खान।

मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

Tags: GT v LSGIPL
Previous Post

प्रयागराज में जमीन के विवाद में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत

Next Post

सहारनपुर में 12वीं कक्षा के एक छात्र की गोली मारकर हत्या

Related Posts

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल
अंतराष्ट्रीय

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

July 25, 2026
इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला
अंतराष्ट्रीय

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

July 25, 2026
कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना
उत्तर प्रदेश

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

July 25, 2026
पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित
क्राइम

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

July 25, 2026
Next Post

सहारनपुर में 12वीं कक्षा के एक छात्र की गोली मारकर हत्या

Recent Posts

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

by admin
July 25, 2026
0

इशान किशन (81) और तिलक वर्मा (नाबाद 60) की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत...

कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि महिलाएं सक्षम हैं, उन...

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर छह महीने की तलाश के बाद एक फरार...

बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर में भी महसूस किए गए

नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को 50 मिनट के अंतराल में चार बार भूकंप आया जिसकी अधिकतम तीव्रता 3.6...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group