Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मथुरा में बोले योगी- काशी और मथुरा मामलों में हिंदू पक्ष की जीत का भरोसा

admin by admin
April 4, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

मथुरा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के बाद काशी और मथुरा में भी मंदिर-मस्जिद विवाद में हिंदू पक्ष की जीत का विश्वास व्यक्त करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अयोध्या के लिये 500 साल तक इंतजार करने के बावजूद हम संघर्ष से पीछे नहीं हटे और फैसला आखिरकार हिंदुओं के पक्ष में आया।

आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तंज करते हुए कहा कि दूसरी पार्टियों को प्रत्याशी ढूंढ़े नहीं मिल रहे हैं, उन्हें उधार में उम्मीदवार लेने पड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उधार के भी उम्मीदवार नहीं मिल रहे तो कांग्रेस के नेता अपना आपा खोकर मातृ शक्ति पर अपमानजनक टिप्पणी करके आधी आबादी का अपमान करने पर उतारू हो गए हैं।

मुख्यमंत्री ने यहां आयोजित विजय संकल्प नामांकन सभा को संबोधित करते हुए मथुरा से मौजूदा सांसद और तीसरी बाद भाजपा प्रत्याशी बनायी गयीं हेमा मालिनी के पक्ष में प्रचार किया।

उन्होंने अयोध्या के बाद काशी और मथुरा में मंदिर-मस्जिद विवाद को लेकर अदालतों में चल रहे मुकदमों का जिक्र करते हुए हिंदू पक्ष की जीत की उम्मीद जतायी और कहा, ”कई जगह न्यायालयों में मामला होने के कारण हमें रुकना पड़ता है। मगर हम यही मानकर चलते हैं कि अंतत: हमारी जीत होनी है।”

आदित्यनाथ ने कहा, ”हमने अयोध्या के लिए 500 साल तक इंतजार किया मगर संघर्ष से कभी पीछे नहीं हटे और अंतत: परिणाम हमारे पक्ष में आया।”

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, ”आखिर क्या वजह थी कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण सपा, बसपा और कांग्रेस ने नहीं कराया। ये लोग तो रामभक्तों पर गोली चलाते थे। कोई जय श्रीराम भी कह देता था तो उन पर लाठी और गोलियां चलती थीं।”

उन्होंने कहा, ”60 साल तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने काशी, मथुरा और अयोध्या में विकास क्यों नहीं किया। हेमा मालिनी जी के सुझाव पर मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, बलदेव का विकास ब्रज तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से सुनिश्चित किया गया है। ऐसे ही सभी तीर्थों में विकास तेज गति से आगे बढ़ रहा है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अयोध्या और काशी के बाद मथुरा और वृंदावन पर उनकी सरकार का पूरा ध्यान है। उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन में विकास की गति को और तेज किया जाएगा।

उन्होंने हेमा मालिनी पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की कथित अभद्र टिप्पणी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मातृशक्ति पर ओछी टिप्पणी करने वालों को भगवान भी बचा पाएंगे या नहीं, इसमें संदेह है।

उन्होंने कहा, ‘‘तीसरी बार हेमा जी यहां से प्रत्याशी बनी हैं, लेकिन दूसरी पार्टियों को प्रत्याशी ढूंढ़े नहीं मिल रहे। उन्हें उधार में प्रत्याशी लेने पड़ रहे हैं। उधार में भी प्रत्याशी नहीं मिलने पर कांग्रेस के नेता अपना आपा खो चुके हैं। वे मातृ शक्ति पर अपमानजनक टिप्पणी करके आधी आबादी का अपमान करने पर उतारू हो चुके हैं।”

आदित्यनाथ ने कहा, ”अगर आधी आबादी का अपमान करोगे तो पूरा भारत ऐसा सबक सिखाएगा कि राजनीति करने लायक नहीं रहोगे। लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, मगर इसका मतलब ये नहीं कि हम मातृशक्ति का अपमान करें। हमें व्यक्तिगत रूप से कोई पसंद हो न हो, मगर हम कला, संस्कृति और जाति को निशाना नहीं बना सकते। अगर कोई ऐसा कर रहा है तो वो अपने लिए खुद गड्ढा खोद रहा है।

Tags: काशी और मथुरा मामलों
Previous Post

बलिया : वाहन की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

Next Post

Ayodhya Ram Navami: रामलला को 24 घंटे जगाएंगे क्या..? 24 घंटे दर्शन पर चंपत राय ने क्या कहा..

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

September 10, 2026
Next Post

Ayodhya Ram Navami: रामलला को 24 घंटे जगाएंगे क्या..? 24 घंटे दर्शन पर चंपत राय ने क्या कहा..

Recent Posts

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या, देश की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अयोध्या में...

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group