Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IPL 2024: पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के लिए आल राउंड प्रयास करने होंगे लखनऊ सुपर जायंट्स को

admin by admin
March 30, 2024
in खेल, देश
0


लखनऊ,  केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम जब शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी तो उसकी निगाहें हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करने पर लगी होगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को चंडीगढ़ में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में 20 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में क्रुणाल पंड्या को छोड़कर लखनऊ के सभी गेंदबाजों ने रन लुटाये थे और वे प्रभावित नहीं कर सके।

मार्क वुड और डेविड विली की अनुपस्थिति में एलएसजी के तेज गेंदबाज कमजोर दिखे जिसमें मोहसिन खान, नवीन उल हक और यश ठाकुर से जिम्मेदारी उठाने की उम्मीद थी।

आगामी टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने की मुहिम में जुटे रवि बिश्नोई टीम के आईपीएल में शुरूआती मैच में साधारण दिखे।

कप्तान राहुल ने भी टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाने का फैसला किया और वापसी वाले मैच में 58 रन की पारी खेली जिससे वह अगले मैच में इससे और बेहतर करना चाहेंगे।

साथ ही वह उम्मीद करेंगे कि उनकी सलामी जोड़ीदार क्विंटन डिकॉक पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी करे। टीम को देवदत्त पडीक्कल, आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा और क्रुणाल से भी निचले क्रम में अच्छे प्रदर्शन की आस होगी।

एलएसजी की सफलता आस्ट्रेलियाई आल राउंडर मार्कस स्टोइनिस की फॉर्म पर भी निर्भर होगी जो पिछले साल 408 रन बनाकर टीम के लिए सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे थे।

वहीं पंजाब किंग्स ने अभी तक दो में एक में जीत हासिल की जबकि एक में उसे हार मिली।

शिखर धवन की अगुआई वाली टीम को पावरप्ले में रन गति में तेजी लाने की जरूरत है और ऐसा तभी होगा जब पहले दो मैच में विफल रहने वाले जॉनी बेयरस्टो धमाकेदार बल्लेबाजी करें। सिर्फ आईपीएल में खेलने वाले धवन को भी आगे अपने स्ट्राइक रेट में तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने खुद ही स्वीकार किया था कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बल्लेबाजी धीमी रही थी।

प्रभसिमरन सिंह अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाये हैं। वहीं आल राउंडर सैम करन ने दोनों मैच में बल्ले से अपना कौशल दिखाया है लेकिन वह गेंदबाजी में ऐसा कमाल नहीं कर पाये हैं।

उप कप्तान जितेश शर्मा भी टी20 विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने की कोशिश में जुटे हैं लेकिन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को लुभाने के लिए उन्हें भी अच्छा प्रदर्शन दिखाना होगा।

तेज गेंदबाजी विभाग में कागिसो रबाडा को करन, अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल से और अधिक सहयोग की उम्मीद होगी। बायें हाथ के स्पिनर हरप्रीत बरार प्रभावी रहे जबकि लेग स्पिनर राहुल चाहर को अच्छी गेंदबाजी करनी होगी।

टीम इस प्रकार हैं:

लखनऊ सुपर जाइंट्स:

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरण, आयुष बडोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, मोहम्मद अरशद खान

पंजाब किंग्स:

शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम करन, कागिसो रबाडा, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया , विद्वथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिले रोसोऊ।

मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

Tags: IPL 2024: पंजाब किंग्स
Previous Post

बरेली में तीन सिपाहियों ने कैंटीन संचालक को पीटा, हए निलंबित

Next Post

PM Modi रविवार को मेरठ में रैली को संबोधित कर चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे

Related Posts

खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
देश

Kolkata ED Raid : ‘अखबार-ए-मशरिक’ पर ED की बड़ी कार्रवाई, 60 करोड़ से अधिक के कैश डिपॉजिट और बिटक्वाइन लेनदेन का खुलासा

September 9, 2026
Next Post

PM Modi रविवार को मेरठ में रैली को संबोधित कर चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे

Recent Posts

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या में स्थित भव्य राम मंदिर की सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सूत्रों...

Bankey Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी के झूले और रथ गायब? उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने जांच के लिए बनाई 3 सदस्यीय टीम

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

मथुरा में वृन्दावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के विशेष उत्सव एवं पर्वों पर ठाकुरजी को भेंट किए गए सोने-चांदी आदि...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group