Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

‘आप’ का प्रदर्शन: पंजाब के मंत्री, सोमनाथ भारती समेत कई नेता हिरासत में लिए गए

admin by admin
March 26, 2024
in देश, राजनीति
0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन के लिए यहां पटेल चौक पर इकट्ठा हुए पंजाब सरकार के मंत्री हरजोत सिंह बैंस और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमनाथ भारती समेत पार्टी के सैकड़ों सदस्यों को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया।

‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘केजरीवाल जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए ‘आप’ के कार्यकर्ता और नेता समूह में इलाके के मेट्रो स्टेशन पहुंचे। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोक कल्याण मार्ग स्थित आधिकारिक आवास को घेरने के लिए मार्च का आह्वान किया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है और पुलिस किसी को भी जमा होने की अनुमति नहीं दे सकती।

उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर, ‘हमें इस क्षेत्र को खाली कराना है।” उन्होंने कहा, ”हम यहां किसी को इकट्ठा होने की इजाजत नहीं देंगे।”

प्रवर्तन निदेशालय ने अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन से संबंधित मामले में 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। वह बृहस्पतिवार तक एजेंसी की हिरासत में हैं। उन पर नीति बनाने के दौरान कुछ व्यक्तियों को फायदा पहुंचाने संबधी कथित साजिश में सीधे शामिल होने का आरोप है।

कविता नाम की एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार हर उस व्यक्ति को निशाना बना रही है जो ईमानदार है ताकि वह भ्रष्टाचारियों को बचा सके।”

‘आप’ के वरिष्ठ नेता भारती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किए पोस्ट में कहा कि पुलिस ने उन्हें दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष एवं मंगोलपुरी से पार्टी की विधायक राखी बिड़लान के साथ हिरासत में ले लिया है।

भारती ने कहा कि “ यह देखकर हैरानी होती है कि दिल्ली पुलिस शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे ‘आप’ समर्थकों को गिरफ्तार कर रही है, लेकिन वे भाजपा को रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।”

पंजाब में ‘आप’ की सरकार में मंत्री बैंस और पार्टी की वरिष्ठ नेता रीना गुप्ता भी उन नेताओं में शामिल हैं जिन्हें हिरासत में लिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पद से केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे हैं।

पुलिस ने लोक कल्याण मार्ग इलाके के अलावा राष्ट्रीय राजधानी के कई अन्य इलाकों में भी सुरक्षा कड़ी की है। पुलिस ने अपने कर्मियों के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों के कर्मियों को भी तैनात किया है।

नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) देवेश कुमार ने कहा, “ धरना-प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। हमें यह भी जानकारी मिली कि प्रदर्शनकारी पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर इकट्ठा होंगे। यह देखते हुए हमने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।”

कुमार ने कहा कि अगर प्रदर्शनकारी आने और इकट्ठा होने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें तुरंत हिरासत में लिया जाएगा।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार सुरक्षा कारणों से बंद कर दिए गए हैं।

डीएमआरसी के अनुसार, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर भी अगले आदेश तक प्रवेश एवं निकास संबंधी प्रतिबंध लगाए गए हैं।

दंगा-रोधी उपकरणों से लैस सुरक्षाकर्मी मेट्रो स्टेशनों के आसपास और मध्य दिल्ली में अन्य स्थानों पर भी देखे गए।

Tags: आप का प्रदर्शन
Previous Post

Mumbai में छह मंजिला इमारत में आग लगने के बाद 50 लोगों को बचाया गया, कोई हताहत नहीं

Next Post

अमेरिका में पोत के टकराने के बाद नदी पर बना पुल ढहा, कई गाड़ियां नदी में गिरी

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post

अमेरिका में पोत के टकराने के बाद नदी पर बना पुल ढहा, कई गाड़ियां नदी में गिरी

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group