लखनऊ, सोमवार को चांद देखे जाने की पुष्टि शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने की है और मंगलवार से पहला रोजा़ शुरू हो रहा है।
शिया और सुन्नी दोनो ओर से चांद देखे जाने की पुष्टि की गई है। मंगलवार से रमजान की पहली तारीख शुरू हो जाएगी।
आज सुबह से ही मुस्लिम समुदाय में चांद देखने की एक उत्सुकता थी जो लगभग 6:30, 6:45 के बीच लोगों ने चांद देखा और रमजान का पाक महीना मंगलवार से शुरू हो गया है।
आपको बताते चलें कि इस महीने मस्जिदों की रौनकें बढ़ जाती हैं। नमाजियों की संख्या भी बढ़ जाती है। मुस्लिम समाज में इस महीने को बहुत ही पाक और पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने लोग अल्लाह की इबादत में मशगूल (व्यस्त) रहते हैं इस महीने मस्जिदों में अहले सुन्नत तराबी के फरायज़ को अंजाम देते हैं, यह तराबी मस्जिदों में मस्जिद के इमाम द्वारा अदा कराई जाती है।
मंगलवार 12 मार्च से रमजान की पहली तारीख शुरू हो जाएगी। रमजान का यह पवित्र महीना करीब एक महीने का होता है।



