Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक कल भारत मंडपम में, लगभग 11,500 सदस्य भाग लेंगे, चुनावी एजेंडा कर सकते ऐलान मोदी

admin by admin
February 16, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश, राजनीति
0

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार से शुरू हो रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी का एजेंडा प्रस्तुत कर सकते हैं। इस बैठक में निर्वाचित पंचायत प्रमुखों से लेकर जिला अध्यक्षों और केंद्रीय मंत्रियों सहित पार्टी के लगभग 11,500 सदस्य भाग लेंगे।

पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा बैठक का उद्घाटन करेंगे और मोदी रविवार को समापन सत्र को संबोधित करेंगे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन के जरिए भाजपा के चुनावी अभियान की व्यापक रूपरेखा सामने रखेंगे और लोकसभा चुनाव में 370 सीटें जीतने के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्हें पूरी ताकत झोंक देने के लिए प्रेरित करेंगे।

भाजपा की यह बैठक प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में होनी है। वहां विकसित भारत की अवधारणा पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसका उद्घघाटन नड्डा ने शुक्रवार को किया।

भाजपा नेताओं की यह बैठक पिछले कई सालों में हुई पार्टी की परिषद बैठकों में सबसे बड़ी साबित हो सकती है, जिसमें 11,500 सदस्यों के मौजूद रहने का पार्टी ने दावा किया है। कुछ नेताओं ने 1995 में पार्टी द्वारा मुंबई में आयोजित विशाल महाधिवेशन को याद किया जिसमें इसके हजारों सदस्यों ने भाग लिया था।

बैठक में मुख्यमंत्री, राज्यों के मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और देशभर से पार्टी संगठन के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

पार्टी के जिला निकायों और देश भर से आए ‘मोर्चों’ के प्रतिनिधि भी इस विशाल बैठक में शामिल होंगे।

पिछले 10 वर्ष में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठकों में उपस्थिति आमतौर पर लगभग 3,000 रही थी। इनमें वह दो बैठकें भी शामिल हैं जो वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले राष्ट्रीय राजधानी में हुई थीं।

वर्ष 1995 में हुए मुंबई अधिवेशन में भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने अटल बिहारी वाजपेयी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था और इसके बाद पार्टी के लिए सत्ता का रास्ता साफ हुआ था। इसी प्रकार पार्टी के नेताओं को उम्मीद है कि इस बार की राष्ट्रीय परिषद भी उसके कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगी ताकि मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें और इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकार्ड की बराबरी करें।

पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने बृहस्पतिवार को कहा था कि परिषद में दो प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है।

आम तौर पर, एक प्रस्ताव मौजूदा राजनीतिक माहौल और तात्कालिक मुद्दों पर पार्टी के रुख को सामने रखता है जबकि दूसरा अर्थव्यवस्था की स्थिति पर आधारित होता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश अर्थव्यवस्था पर हालिया श्वेत पत्र, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में कथित बिखराब, 2023 में जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता और देश की वैश्विक स्थिति उन मुद्दों में शामिल हैं, जो बैठक में पार्टी के प्रमुख नेताओं के भाषणों और प्रस्तावों में उठने की संभावना है।

पार्टी नेताओं ने कहा कि बैठक में मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के परिणामों के अलावा महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों को सशक्त बनाए जाने की ‘मोदी की गारंटी’ पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है, जिन्हें अक्सर मोदी अपने लिए चार सबसे बड़ी जातियों बताते रहे हैं।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों की नजर इस बात पर भी होगी कि क्या सत्तारूढ़ पार्टी चुनावी बॉण्ड और किसानों के विरोध प्रदर्शनों से संबंधित मुद्दों को छूती है कि नहीं। उच्चतम न्यायालय ने चुनावी बॉण्ड को असंवैधानिक करार दिया है जबकि किसान संगठन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रसाद ने बृहस्पतिवार को यह भी कहा कि परिषद की बैठकें साल 2014 और 2019 के आम चुनावों से ठीक पहले आयोजित की गई थीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 में लोकसभा में बहुमत हासिल किया था और पांच साल बाद उससे भी बड़ी जीत हासिल की थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी ने पिछली दो बैठकों में भी अपने विचार रखे थे और अब उन्होंने पार्टी के लिए 370 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य तय किया है जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए 543 में से 400 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य तय किया है।

प्रसाद ने कहा, ‘‘इस बार प्रधानमंत्री ने भाजपा के लिए 370 सीट और राजग के लिए 400 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री के आह्वान को फलीभूत करने के लिए ‘राष्ट्रीय अधिवेशन’ का आयोजन किया गया है।

BJP National President Shri @JPNadda inaugurates an exhibition on achievements of 10 years of Modi Govt at #BJPNationalCouncil2024 in New Delhi. https://t.co/2LdMnOGi3w

— BJP (@BJP4India) February 16, 2024

Previous Post

मुजफ्फरनगर में टाइमर बम बनाने का ‘मास्‍टरमाइंड’ गिरफ्तार, चार बम बरामद

Next Post

देवरिया में दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

September 12, 2026
PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

September 12, 2026
PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

September 12, 2026
Next Post

देवरिया में दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौत

Recent Posts

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 12 और 13 सितंबर को 9वीं KGMU Arthroscopy Conclave 2026 और 9वीं Cadaveric...

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर...

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता,...

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने स्थानीय अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर और उसके आसपास के...

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

ह्यूस्टन, कैलिफोर्निया में अलग-अलग घटनाओं में अपने दो दोस्तों की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक महिला...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group