भारत को बड़ी कूटनीतिक जीत मिली है। कतर में फांसी की सजा पाने वाले आठ भारतीय रिहा हो गए हैं। वे जासूसी के आरोपों का सामना कर रहे थे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि उन्हें रिहा कर दिया गया है और इनमें सात पूर्व नौसैनिक भारत भी लौट आए हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि ‘भारत सरकार कतर में फांसी की सजा पाने वाले आठ भारतीय को रिहा करने का स्वागत करती है। पूर्व नौसैनिक अधिकारियों में एक ने कहा कि पीएम मोदी के हस्तक्षेप के बगैर उनकी रिहा संभव नहीं थी। वहीं पूर्व अधिकारियों ने कतर के अमीर का धन्यवाद किया है। भारत लौटने के बाद सभी ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।
दरअसल, अलदहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज और कंसल्टेंसी सर्विसेज के साथ काम करने वाले पूर्व भारतीय नौसैनिकों को भ्रष्टाचार और जासूसी के आरोप में अगस्त 2022 में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद नौसेना के इन पूर्व कर्मियों को 26 अक्टूबर 2023 को मौत की सजा सुना दी थी। उस समय भारत ने इसे बेहद हैरान करने वाला फैसला करार दिया था और साथ ही मामले में सभी कानूनी पक्ष तलाशने का वादा भी किया था।
मंत्रालय ने कहा, ‘‘रिहा किए गए आठ भारतीयों में से सात भारत लौट आए हैं। हम इन नागरिकों की रिहाई और घर वापसी के लिए कतर के अमीर के फैसले की सराहना करते हैं।
#WATCH दिल्ली: कतर से लौटे पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों में से एक ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के हस्तक्षेप के बिना हमारे लिए यहां खड़ा रहना संभव नहीं था, यह भारत सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण हुआ।" pic.twitter.com/ZQeSEUJ1Gq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2024


