Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत ने इंग्लैंड को 106 रन से हराकर श्रृंखला में की शानदार वापसी

admin by admin
February 5, 2024
in खेल, देश
0

विशाखापत्तनम, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को इंग्लैड को 106 रन से हराकर शानदार वापसी की।

जीत के लिए 399 रन का पीछा कर रही इंग्लैंड की दूसरी पारी 292 रन पर समेट कर भारतीय गेंदबाजों ने उनके ‘बैजबॉल’ के तमगे पर कड़ा प्रहार किया। इस जीत से भारत ने श्रृंखला को 1-1 से बराबर कर लिया।

इंग्लैंड ने हैदराबाद में खेले गये पहले मैच को 28 रन से जीता था। श्रृंखला का तीसरा मैच राजकोट में 15 फरवरी से खेला जायेगा।

इंग्लैड के लिए जैक क्राउली ने 73 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान अपनी पारी में धैर्य और आक्रमण का शानदार मिश्रण दिखाते हुए 132 गेंद की पारी में आठ चौके और एक छक्का जड़ा।

भारत के लिए पहली पारी में छह विकेट चटकाने वाले मैन ऑफ द मैच बुमराह ने इस पारी में 46 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 72 रन देकर तीन सफलता हासिल की। वह हालांकि टेस्ट में 500 विकेट का कारनामा पूरा नहीं कर सके और इस रिकॉर्ड से एक विकेट दूर है।

अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार को एक-एक सफलता मिली।

इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 67 रन से की। टीम ने पहले सत्र में तेजी से 127 रन बनाये लेकिन भारत ने इस दौरान पांच महत्वपूर्ण विकेट हासिल कर मैच पर अपना दबदबा कायम कर लिया।

लंच से पहले पांच गेंद के अंदर कुलदीप ने क्राउली (73) को आउट किया जबकि बुमराह ने जॉनी बेयरस्टो (26) को चलता कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया। इस समय इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट पर 194 रन था।

लंच के बाद श्रेयस अय्यर के सटीक थ्रो पर कप्तान बेन स्टोक्स (11) के रन आउट होने के साथ ही इंग्लैंड की उम्मीदें खत्म हो गयी।

बेन फॉक्स (36) और टॉम हार्टले (36) ने आठवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी करके भारतीय गेंदबाजों को थोड़ा परेशान किया लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद टीम ने जल्दी ही बाकी बचे दोनों विकेट लेकर औपचारिकता पूरी की।

अश्विन की गेंद पर हार्टले के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों की कैच अपील को मैदानी अंपायर ने मान लिया। जिसके बाद हार्टले ने डीआरएस लिया। डीआरएस में दिखा की गेंद उनकी बाजू से लगकर हवा में गयी थी।

तीसरे अंपायर ने पगबाधा के लिए ‘अंपायर्स कॉल’ को बरकरार रखा लेकिन यह डीआरएस कैच के लिए ली गयी थी ऐसे में पगबाधा के बारे में विचार नहीं किया गया। रोहित और भारतीय खिलाड़ी हालांकि इस बात से खफा दिखे ।

क्राउली ने अपनी पारी में धैर्य और आक्रमण का शानदार मिश्रण दिखाया तो वहीं जो रूट (16) और ओली पोप (23) को आक्रामक रूख अख्तियार करने का खामियाजा भुगतना पड़ा।

क्राउली के खिलाफ कुलदीप की गेंद पर मैदानी अंपायर ने पगबाधा की अपील को नकार दिया था लेकिन कप्तान रोहित शर्मा का डीआरएस लेने का फैसला सफल रहा।

मैच में भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बुमराह ने दो घंटे के शुरुआती सत्र में जमकर गेंदबाजी की। आम तौर पर चार-पांच ओवर के स्पैल डालने वाले बुमराह ने अपने शुरुआती स्पैल में ज्यादा ओवर डाले और फिर गेंदबाजी में वापसी पर बेयरस्टो को पगबाधा किया।

रूट हालांकि अपने प्रयास से ज्यादा निराश होंगे क्योंकि उन्होंने क्रीज से आगे निकलकर गेंद की पिच तक पहुंचे बिना ही हवाई शॉट खेला और शॉर्ट थर्ड मैन पर कैच दे बैठे। अश्विन का टेस्ट में यह 499 वां विकेट है ।

अक्षर ने इससे पहले रेहान अहमद (23) को पगबाधा किया जबकि अश्विन की गेंद में रोहित ने स्लिप में पोप का शानदार कैच लपका।

Tags: भारत ने इंग्लैंड
Previous Post

CBSE Board: 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Next Post

उच्चतम न्यायालय ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में मत पत्रों को विरूपित किये जाने को लोकतंत्र का माखौल बताया

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

उच्चतम न्यायालय ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में मत पत्रों को विरूपित किये जाने को लोकतंत्र का माखौल बताया

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group