Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मणिपुर के मुख्यमंत्री राज्य में अनुच्छेद 355 लगाये जाने की खबरों पर खामोश

admin by admin
January 26, 2024
in देश
0

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने हिंसा प्रभावित राज्य में अनुच्छेद 355 लगाये जाने की खबरों पर शुक्रवार को चुप्पी साधे रखी।

हालांकि, एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार को बर्खास्त किये बगैर राज्य की कानून व्यवस्था को अपने अधीन करने की केंद्र को शक्ति देने वाला यह अनुच्छेद नहीं लगाया गया है।

गणतंत्र दिवस समारोह के बाद यहां संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने इस बारे में पूछे जाने पर कोई टिप्पणी नहीं की।

कांग्रेस की मणिपुर इकाई के प्रमुख कैशम मेघचंद्र ने कुछ दिन पहले यह दावा किया था कि सिंह ने एक बैठक के दौरान उनसे कहा था कि राज्य में अनुच्छेद 355 लगाया गया है।

अनुच्छेद 355 केंद्र सरकार को राज्यों को बाहरी आक्रमण और आंतरिक अशांति से बचाने का अधिकार देता है।

यह प्रावधान राज्य सरकार को बर्खास्त किए बिना राज्य की कानून व्यवस्था पर को अपने अधीन करने की केंद्र को शक्ति देता है।

पिछले साल मई में राज्य में हिंसा भड़कने के बाद से अनुच्छेद 355 लगाने को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में पिछले साल 3 मई को ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किये जाने के बाद भड़की हिंसा में 180 से अधिक लोग मारे गए हैं।

इस बीच, मणिपुर के पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह ने कहा कि राज्य एवं केंद्रीय बल पूर्वोत्तर राज्य में स्थिरता और शांति लाने के लिए समन्वय के साथ काम कर रहे हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘हम (राज्य और केंद्रीय बल) हमेशा संपर्क में रहते हैं।राज्य मुख्यालय और जिला स्तर पर हमारी समन्वय समितियां हैं।’’

मोरेह के पुलिस उपाधीक्षक की हत्या की जांच पर सिंह ने कहा, ‘जांच जारी है और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मैं अभी विवरण नहीं दे पाऊंगा। पुलिस को काम करने दें।’

पिछले साल अक्टूबर में टेंग्नौपाल जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने मोरेह के पुलिस उपाधीक्षक चिंगथम आनंद की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Tags: राज्य में अनुच्छेद 355
Previous Post

लखनऊ की चिकनकारी कारीगर नसीम बानो को मिला पद्म पुरस्कार

Next Post

विशेष: नीतीश के राजग में वापसी के संकेतों के बीच महागठबंधन में अनिश्चितता!?

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

विशेष: नीतीश के राजग में वापसी के संकेतों के बीच महागठबंधन में अनिश्चितता!?

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group