Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जडेजा और राहुल के अर्धशतक, भारत ने 175 रन की बढ़त हासिल की

admin by admin
January 26, 2024
in खेल, देश
0

हैदराबाद, भारत ने आल राउंडर रविंद्र जडेजा (नाबाद 81 रन) की और मध्यक्रम बल्लेबाज केएल राहुल (86 रन) की शानदार बल्लेबाजी से शुक्रवार को यहां पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप तक सात विकेट पर 421 रन बनाकर इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की बढ़त हासिल कर ली।

दिन का खेल समाप्त होने तक जडेजा के साथ अक्षर पटेल 35 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। ये दोनों आठवें विकेट के लिए नाबाद 63 जोड़ चुके हैं।

जडेजा ने सही समय पर जोखिम लेकर रन जुटाने की काबिलियत से राहुल के साथ पांचवें विकेट के लिए महज 75 गेंद में 65 रन और केएस भरत (41 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 68 की साझेदारी निभायी।

सुबह एक विकेट पर 119 रन से खेलने उतरी भारतीय टीम ने तीनों सत्र में दो दो विकेट गंवाये।

इंग्लैंड की टीम जब तीसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरेगी तो उसके लिए इस बढ़त को पार करना आसान नहीं होगा।

जडेजा जब क्रीज पर उतरे तो राहुल अच्छी लय में थे और इस बायें हाथ के हरफनमौला ने शुरूआती 40 गेंद में 35 रन जोड़कर आक्रामक शुरूआत की। भारत ने इस तरह धीरे धीरे बढ़त बनाना शुरू किया।

राहुल 123 गेंद का सामना करने के बाद पवेलियन लौट गये जिससे जडेजा ने अपनी आक्रामकता पर लगाम कसी और परिस्थितियों के अनुरूप बल्लेबाजी करना शुरू किया क्योंकि तब भारत की बढ़त महज 42 रन की थी।

जडेजा ने यह जिम्मेदारी बखूबी निभायी और इंग्लैंड के गेंदबाज जब भी गलती करते, उन्हें खिलाफ शॉट लगाने से नहीं चूके। वह अभी तक अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के जड़ चुके हैं।

इस आल राउंडर ने बायें हाथ के स्पिनर टॉम हार्टले पर लांग आन पर और जैक लीच पर छक्का जड़ा।

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भी जोश दिखाते हुए गेंदबाजी की और पूरे दिन अपील करते रहे लेकिन कामचलाऊ गेंदबाज जो रूट को छोड़कर सही लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी नहीं कर सके।

जडेजा को हालांकि रूट को खेलने में थोड़ी परेशानी हुई और एक बार तो उनकी अपील पर अंपायर पॉल रेफेल ने पगबाधा की अपील स्वीकार भी कर ली लेकिन डीआरएस का फैसला इस भारतीय खिलाड़ी के हक में रहा। तब जडेजा 49 रन पर थे। उन्होंने इसके बाद 84 गेंद में अपना 20वां अर्धशतक पूरा किया।

हालांकि उनके और आर अश्विन के बीच हुई गफलत से भारत को एक झटका लगा।

राहुल ने 123 गेंद की पारी के दौरान बेहतरीन ‘टाइमिंग’ दिखायी और अपने शॉट का चयन सतर्कता से किया। ऐसा लग रहा है कि इस महीने के शुरू में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में शतक से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है।

हालांकि आरजीआई स्टेडियम की परिस्थितियां सुपरस्पोर्ट पार्क से काफी अलग थीं। लेकिन कम चुनौतीपूर्ण नहीं थीं, विशेषकर इंग्लैंड के स्पिनरों के बेहतर लय में आने के बाद।

लेकिन राहुल ने अपनी सही तकनीक से स्पिनरों और तेज गेंदबाजों के खिलाफ दबदबा बनाये रखा जिससे भारत ने पहले सत्र में 3.81 रन प्रति ओवर से 103 रन बनाये।

बेंगलुरु के इस खिलाड़ी ने पैरों का अच्छी तरह से इस्तेमाल किया और जो रूट की गेंद एक रन लेकर अपना 14वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया।

उन्होंने जिस तरह रेहान अहमद की लेग स्पिन का सामना किया, वह शानदार रहा जिसमें उन्होंने चार गेंद के अंदर दो छक्के जड़ दिये।

राहुल ने पहला छक्का ‘साइटस्क्रीन’ के ऊपर जड़ा और फिर दूसरा मिड विकेट के ऊपर जमाया। इस बल्लेबाज ने मुश्किल होती पिच के असर को नकारने के लिए बिलकुल सही तकनीक दिखाकर दबदबा बनाया।

लेकिन इस खिलाड़ी की सारी मेहनत तब बेकार हो गयी जब बायें हाथ के स्पिनर टॉम हार्टले की ‘हाफ ट्रैकर’ को पुल करने के प्रयास में वह डीप मिडविकेट पर खड़े एकमात्र क्षेत्ररक्षक अहमद को कैच दे बैठे।

इससे वह 50वें टेस्ट में शतक जड़ने की उपलब्धि हासिल करने का मौका भी चूक गये। लेकिन जडेजा की बदौलत टीम ने रन जोड़ना जारी रखा।

ऐसा लग रहा था कि श्रेयस अय्यर (35 रन) ने 63 गेंद की पारी के दौरान बड़ी मुश्किलों का सामना किया, विशेषकर तेज गेंदबाज मार्क वुड के खिलाफ जिन्होंने अपनी शॉर्ट पिच गेंदों से उन्हें परेशान किया।

अय्यर ने अहमद की गेंद पर स्लॉग स्वीप खेलकर डीप मिडविकेट पर हार्टले को आसान कैच थमा दिया।

भारत ने दूसरे सत्र में दो विकेट गंवाकर 87 रन जोड़े। अगर इंग्लैंड के गेंदबाज इस दौरान अपनी लाइन एवं लेंथ में और अधिक निरंतर होते तो भारत के लिए मुश्किल बढ़ जाती।

पिच धीमी थी लेकिन फायदा उठाने के लिए इस पर काफी स्पिन मौजूद थी।

रूट के अलावा तीन स्पिनर भारतीय बल्लेबाजों को रन जोड़ने से रोकने में सफल नहीं हो सके।

भारत के लिए दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दिन के पहले ओवर में ही टीम ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (80 रन) का विकेट गंवा दिया।

जायसवाल ने ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाया लेकिन अगली दो गेंद पर फिर से शॉट लगाने की कोशिश की जिससे वह चौथी गेंद पर रूट को आसान रिटर्न कैच देकर पवेलियन पहुंच गये।

इंग्लैंड का जायसवाल का विकेट लेकर खुश होना स्वाभाविक था क्योंकि अगर यह बल्लेबाज क्रीज पर डटा रहता तो वे बैकफुट पर आ जाते।

वहीं बीती रात के बल्लेबाज शुभमन गिल (23 रन) भी पारी को नहीं बढ़ा सके और वह टॉम हार्टले की गेंद को उठाने के प्रयास में मिड विकेट पर खड़े बेन डकेट को कैच देकर आउट हुए। इस बायें हाथ के स्पिनर का यह पहला टेस्ट विकेट रहा।

Tags: जडेजा और राहुल
Previous Post

कुख्यात अपराधी से मिला Ajit Pawar का बेटा, तस्वीरें वायरल होने के बाद NCP नेता ने दी सफाई

Next Post

अयोध्या के सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने PDA पखवाड़ा एवं संविधान बचाओ बैठक के कार्यक्रम को किया जारी, देखे!

Related Posts

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

July 25, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

July 24, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट पुलिस ज्यादती के आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर 27 जुलाई करेगा को सुनवाई

July 24, 2026
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं
देश

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं

July 24, 2026
Next Post

अयोध्या के सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने PDA पखवाड़ा एवं संविधान बचाओ बैठक के कार्यक्रम को किया जारी, देखे!

Recent Posts

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

मुजफ्फरनगर जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त महिला इंटर कॉलेज के प्रबंधक को एक नवनियुक्त शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने...

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अंतरिम व्यवस्था...

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेठी जिले में सिन्दुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह यूरिया से लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर...

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

बरेली जिले में शुक्रवार दोपहर को घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की कथित तौर पर चाकू मारकर उस समय...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

US Army ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक पोत पर गोलीबारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group