अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। जिसकी कल यानि सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। इस शुभ कार्य के लिए देश की कई दिग्गज हस्तियों को निमंत्रण कार्ड दिया जा चुका है। तो वहीं कुछ अतिथियों का आने का सिलसिला तो शुरू भी हो गया है। देश के कोने कोने से साधु संतों की टोली भी रामलला के इस शुभ कार्य में शिरकत करेगी। भगवान के इस शुभ कार्य के लिए मंदिर की नहीं बल्कि रामभक्तों के आवास भी जगमगा उठे हैं।
इसी बीच, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आधिकारिक आवास राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले जगमगा उठा।
सुक्खू ने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
वहीं, शिमला के मशहूर जाखू मंदिर में भगवान हनुमान के साथ भगवान श्री राम की मूर्ति स्थापित करने को लेकर उन्होंने कहा कि इस संबंध में सामाजिक संस्थाओं ने उनसे मुलाकात की है।
#WATCH शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आधिकारिक आवास राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले जगमगा उठा। pic.twitter.com/mDjJHQQrMi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024


