Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दक्षिणी गाजा में भीषण लड़ाई, अन्य इलाकों से इजराइल के हजारों सैनिकों की वापसी

admin by admin
January 2, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

दीर अल बलाह (गाजा पट्टी), (एपी) दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर में मंगलवार को भीषण लड़ाई की खबर है। इससे एक दिन पहले ही इजराइल ने कहा था कि वह भीषण हवाई बमबारी और जमीनी कार्रवाई की रणनीति में संभावित बदलाव के मद्देनजर अन्य इलाकों से अपने हजारों सैनिकों को वापस बुला रहा है।

इजराइल ने हमास शासित गाजा को तबाह कर दिया है।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को कुचलने और गाजा में आतंकवादी समूह द्वारा अब भी बंधक बनाकर रखे गए 100 से अधिक लोगों को मुक्त कराने तक युद्ध जारी रखने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने में कई और महीने लग सकते हैं।

लेकिन अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की क्षेत्र की यात्रा से पहले इजराइल पर युद्ध रोकने का अंतरराष्ट्रीय दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इजराइल के हमले में पहले ही करीब 22 हजार फलस्तीनी मारे गए हैं। ब्लिंकन ने अपील की है कि वह फलस्तीनी नागरिकों को बचाने के लिए और कदम उठाए।

इजराइल द्वारा सैनिकों को हटाने की घोषणा ऐसे समय में की गई है जब देश के उच्चतम न्यायालय ने नेतन्याहू सरकार के विवादित न्यायिक सुधार विधेयक के अहम बिंदुओं को रद्द कर दिया है। न्यायिक सुधार की योजना ने इजराइलियों को विभाजित कर दिया था और सात अक्टूबर को हमास के हमले से पहले सैन्य तैयारियों को खतरे में डाल दिया था।

इजराइली सेना ने सोमवार को कहा कि पांच ब्रिगेड या हजारों सैनिकों को आने वाले हफ्तों में गाजा से वापस बुलाया जाएगा। कुछ सैनिक वापस अपने प्रशिक्षण केंद्रों में जाएंगे जबकि बाकी आरक्षित सैनिक अपने घरों को जाएंगे।

युद्ध ने आरक्षित सैनिकों को मोर्चे पर आने के लिए मजबूर किया जिसका असर अर्थव्यवस्था पर पड़ा क्योंकि अपना व्यवसाय चलाने या विश्वविद्यालय की पढ़ाई करने वालों को अपना काम रोकना पड़ा।

सेना ने सार्वजनिक रूप से नहीं बताया कि सैनिकों की वापसी युद्ध के नए चरण को प्रतिबिंबित करती है लेकिन यह कदम इजराइली नेतृत्व द्वारा रेखांकित योजना के अनुकूल है जिसने कम तीव्रता के सैन्य अभियान पर जोर दिया है और यह हमास के गढ़ को निशाना बनाने तक सीमित होगा। इजराइली नेतृत्व के अनुसार, यह अभियान लंबा चल सकता है।

इजराइल ने कहा है कि वह उत्तरी गाजा के अधिकतर इलाकों पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने के करीब है, जिससे वहां बलों की आवश्यकता कम हो जाएगी। फिर भी फलस्तीनी क्षेत्र के अन्य हिस्सों में खासतौर पर दक्षिण में भीषण लड़ाई जारी है। दक्षिण में हमास के लड़ाके इजराइल का मुकाबला कर रहे हैं और गाजा पट्टी की 23 लाख की आबादी में से अधिकतर लोग इन्हीं इलाकों में शरण लिए हुए हैं।

इस बीच, इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सोमवार देर रात घोषणा की कि गाजा के करीब सात इजराइली समुदायों के निवासी जल्द ही अपने घरों में लौट सकते हैं। यह ठोस संकेत है कि सेना को विश्वास है कि उसने गाजा के कुछ हिस्सों से रॉकेट प्रक्षेपण के खतरे को कम कर दिया है। समुदाय सीमा से चार से सात किलोमीटर (2.5 से 4.5 मील) दूर रहते हैं।

फलस्तीनियों ने बताया कि दक्षिणी खान यूनिस शहर में सोमवार की रात से ही इजराइल बड़े पैमाने पर हवाई हमला कर रहा है और तोप के गोले बरसा रहा है। उन्होंने बताया कि मध्य गाजा के बुरीज शरणार्थी शिविर में और आसपास के इलाकों में भी लड़ाई चल रही है।

गाजा शहर के निवासियों ने बताया कि शहरी क्षेत्र स्थित जबालिया शरणार्थी शिविर और आसपास के इलाकों में भी संघर्ष जारी है। इस शहर की अधिकतर आबादी दूसरे स्थानों पर चली गई है और गत दो महीने से इलाके में लड़ाई चल रही है।

इजराइल पर हमास ने पिछले साल सात अक्टूबर की रात को हमला कर 1200 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और 240 को बंधक बना लिया।

हमास शासित गाजा पट्टी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइल द्वारा जवाब में किए गए हमले में अबतक 21,900 लोग मारे गए हैं। इजराइल के मुताबिक, गाजा में हमास के खिलाफ जमीनी कार्रवाई शुरू होने के बाद से अबतक उसके 173 सैनिक मारे गए हैं जबकि आठ हजार चरमंपथियों को उसने मार गिराया है। गाजा की 23 लाख आबादी में से 85 प्रतिशत लोग विस्थापित हुए हैं।

इस बीच, दक्षिण अफ्रीका ने इजराइल के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीजे) का रुख किया और आरोप लगाया है कि गाजा से फलस्तीनियों का सफाया करने के लिए वह ‘नरसंहार’ को अंजाम दे रहा है। इजराइल ने हालांकि दक्षिण अफ्रीका के दावे को खारिज करते हुए इसे ‘यहूदी विरोधी’ विचार करार दिया है।

दक्षिण अफ्रीका ने पिछले सप्ताह हेग स्थित अदालत से अनुरोध किया कि वह अंतरिम आदेश जारी कर इजराइल को तत्काल गाजा में सैन्य अभियान स्थगित करने का निर्देश दे।

Tags: गाजा में भीषण लड़ाई
Previous Post

अयोध्या: शहीद स्मारक सेवा समिति ने मंगल पांडे चौक पर अक्षत कलश यात्रा का किया स्वागत

Next Post

Japan में लैंडिग के बाद विमान में लगी आग, धूं-धूं कर जल गया पूरा प्लेन, चालक दल के सदस्य लापता

Related Posts

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

July 25, 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
देश

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

July 25, 2026
अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

July 25, 2026
अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला
अंतराष्ट्रीय

US Army ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक पोत पर गोलीबारी

July 25, 2026
Next Post

Japan में लैंडिग के बाद विमान में लगी आग, धूं-धूं कर जल गया पूरा प्लेन, चालक दल के सदस्य लापता

Recent Posts

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के बाद अयोध्या में राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर नयी दिल्ली के जंतर मंतर समेत देशभर...

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

मुजफ्फरनगर जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त महिला इंटर कॉलेज के प्रबंधक को एक नवनियुक्त शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने...

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अंतरिम व्यवस्था...

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेठी जिले में सिन्दुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह यूरिया से लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group