Saturday, November 7, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से SIT ने पकड़ा; करीबी बरेली से गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 7, 2026
in देश
0


उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद से फरार उनके पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी।

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने यहां बताया कि साहू को मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने उत्तर प्रदेश के झांसी से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उनके अलावा, उनके एक करीबी सतेंद्र राठौर को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया गया।

प्रदेश की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री आर्य द्वारा मारपीट, धोखाधड़ी, जातिसूचक टिप्पणियां करने तथा हत्या की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोपों में 15 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद से साहू फरार थे।

साहू के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था जिसके बाद पुलिस उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अनेक स्थानों पर दबिश दे रही थी।

आर्य ने देहरादून के कैंट थाने में दर्ज कराई गई अपनी प्राथमिकी में कहा था कि साहू ने अपनी पहली शादी और बच्चों की बात छिपाकर उनसे 2004 में शादी की थी और उन्हें यह बात उनके अपने बच्चों के जन्म के बाद पता चली। उन्होंने अपने पति पर स्टाफ कर्मियों के सामने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने तथा उनकी कंपनियों से उन्हें षड्यंत्र करके बाहर करने का भी आरोप लगाया था।

मंत्री ने साहू के खिलाफ मामला दर्ज कराने के बाद सोशल मीडिया पर रोते हुए खुद यह जानकारी दी थी। अपने वीडियो के साथ मंत्री ने एक ऑडियो क्लिप भी जारी की थी जिसमें साहू कथित तौर पर किसी अन्य महिला के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रचने संबंधी बात करते सुनाई देते हैं।

वहीं, पत्नी द्वारा मामला दर्ज कराए जाने के बाद साहू ने भी एक वीडियो जारी कर अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए मंत्री से मामला वापस लेने को कहा था। उन्होंने आर्य के पास 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति होने का दावा भी किया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इसकी जांच कराने को कहा।

साहू ने आर्य द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए ऑडियो को भी ‘एआई’ की मदद से बनाया गया बताया और कहा कि ऐसा परिवार तोड़ने के उद्देश्य से किया गया है।

Tags: उत्तराखंड समाचारगिरधारी लाल साहूझांसी गिरफ्तारीरेखा आर्य
Previous Post

मिर्जापुर: ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकना पड़ेगा, NHAI ने चार लेन या अधिक वाले हाईवे के लिए जारी किए नए दिशानिर्देश

November 7, 2026
देश

बाल उगाने के भ्रामक दावे: महाराष्ट्र एफडीए ने आयुर्वेदिक तेल की 5,040 बोतलें जब्त कीं

November 7, 2026
देश

महाराष्ट्र में ब्लिंकिट, जेप्टो समेत 105 प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित, सात की बंदी के आदेश

November 6, 2026
अंतराष्ट्रीय

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मतदान केंद्र पहुंचकर डाला वोट, लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से आए नजर

November 6, 2026

Recent Posts

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से SIT ने पकड़ा; करीबी बरेली से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 7, 2026
0

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद से फरार उनके पति गिरधारी लाल साहू...

मिर्जापुर: ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 7, 2026
0

मिर्जापुर जिले में जिले में एक ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई,...

अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकना पड़ेगा, NHAI ने चार लेन या अधिक वाले हाईवे के लिए जारी किए नए दिशानिर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 7, 2026
0

नयी दिल्ली, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शुक्रवार को चार या इससे अधिक लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर बिना...

गाजियाबाद: वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, डिलीवरी मैन घायल, एटीएस अधिकारी मौके पर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 7, 2026
0

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार देर रात हुए धमाके में एक व्यक्ति को मामूली...

बाल उगाने के भ्रामक दावे: महाराष्ट्र एफडीए ने आयुर्वेदिक तेल की 5,040 बोतलें जब्त कीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 7, 2026
0

मुंबई, महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बालों के आयुर्वेदिक तेल की उन 5,040 बोतलों को जब्त किया है...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group