Thursday, October 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मेरठ के मवाना में मकान में लगी आग, 30 वर्षीय युवक की मौत; पारिवारिक विवाद के एंगल से जांच

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 20, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


मेरठ जिले के मवाना में मंगलवार तड़के एक मकान में आग लगने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में पारिवारिक विवाद का संकेत मिला है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने बताया, ‘‘मवाना के मोहल्ला काबली गेट स्थित वाल्मीकि गली में मंगलवार तड़के करीब चार बजे एक मकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मकान के प्रथम तल पर आग विकराल रूप ले चुकी थी। स्थानीय लोगों ने दमकलकर्मियों को बताया कि अंदर एक व्यक्ति फंसा हुआ है।’’

उन्होंने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल गाड़ी भी बुलाई गई। उन्होंने बताया कि अग्निशमन द्वितीय अधिकारी मवाना और मुख्य अग्निशमन अधिकारी मेरठ भी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकलकर्मियों ने संयुक्त अभियान चलाकर युवक को बाहर निकाला और एंबुलेंस से नजदीकी चिकित्सा केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान आशु (30) निवासी मवाना के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार, आशु कुछ समय पहले मवाना के एक बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के तौर पर नौकरी करता था और उसकी पत्नी पिछले कुछ समय से मायके में रह रही थी। उन्होंने बताया कि परिजनों का कहना है कि इस वजह से वह काफी समय से परेशान और उदास रहता था।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पारिवारिक विवाद और युवक के अत्यधिक शराब के नशे में होने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, युवक द्वारा स्वयं आग लगाने की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Tags: आशु की मौतकाबली गेटमवाना आग हादसामेरठ न्यूज
Previous Post

सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज नवीन मंडी में भीषण आग, दुकान, प्रतिष्ठान जले; कोई हताहत नहीं

Next Post

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार श्रद्धा दुबे सहित दानिश और रश्मि दुबे नागपुर से गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Watch, वाराणसी में एयर शो की रिहर्सल देखने उमड़े लोग, गंगा के ऊपर गरजे फाइटर प्लेन; 22, 24 और 25 अक्टूबर को होगा प्रदर्शन

October 21, 2026
उत्तर प्रदेश

उन्नाव में पति की हत्या के बाद शव को बक्से में भरकर फेंका, पत्नी समेत चार लोग गिरफ्तार

October 21, 2026
सांकेतिक photo
उत्तर प्रदेश

गोंडा में ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर में दो युवकों की मौत, नौ लोग घायल

October 21, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

अमेठी: अज्ञात व्यक्ति के पथराव से लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के गार्ड घायल

October 21, 2026
Next Post

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार श्रद्धा दुबे सहित दानिश और रश्मि दुबे नागपुर से गिरफ्तार

Recent Posts

Watch, अयोध्या में कक्षा 12 की छात्रा रागनी निषाद बनीं एक दिन की थाना प्रभारी GRP, महिलाओं को बताया सुरक्षा का तरीका

by Atul Narain Srivastava
October 21, 2026
0

अयोध्या; मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत अयोध्या में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा रागनी निषाद को...

Watch, वाराणसी में एयर शो की रिहर्सल देखने उमड़े लोग, गंगा के ऊपर गरजे फाइटर प्लेन; 22, 24 और 25 अक्टूबर को होगा प्रदर्शन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 21, 2026
0

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के बहुप्रतीक्षित एयर शो को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 22, 24 और 25 अक्टूबर...

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहुंचे रिलायंस के जामनगर परिसर, अमेरिका से LPG आयात में भारत की हिस्सेदारी 67% पहुंचने का दावा??

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 21, 2026
0

नई दिल्ली, भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर परिसर...

e-Mudhra के डिजिटल सर्टिफिकेट्स में सेंध, CERT-In ने जारी की साइबर सुरक्षा चेतावनी, 6 TLS और 2 कोड-साइनिंग सर्टिफिकेट शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 21, 2026
0

भारतीय डिजिटल प्रमाणन कंपनी eMudhra के डिजिटल सर्टिफिकेट्स से जुड़ी निजी सुरक्षा कुंजियों में कमजोरी सामने आने के बाद साइबर...

Kylie Jenner ने पहनी 440 करोड़ रुपये की डायमंड ब्रा! 4,410 हीरों से सजी ड्रेस ने खींचा सबका ध्यान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 21, 2026
0

अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार और मॉडल काइली जेनर एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। 18...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group