Tuesday, October 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गाजियाबाद में रावण के पुतले में पटाखे भरते समय विस्फोट, पांच लोग घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 6, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


गाजियाबाद जिले में साहिबाबाद थाना क्षेत्र के लाजपत नगर में सोमवार सुबह रावण के पुतले में पटाखे भरते समय हुए विस्फोट में पांच लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, लाजपत नगर में शनि चौक स्थित रामलीला मैदान के पीछे बने सामुदायिक केंद्र में रावण के पुतले में पटाखे भरने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद सामुदायिक केंद्र के बड़े हॉल में आग लग गई। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) सौरभ कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:26 बजे फायर स्टेशन साहिबाबाद के नियंत्रण कक्ष को रामलीला मैदान स्थित पटाखों की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तीन दमकल वाहनों को मौके के लिए रवाना किया गया।

कुमार ने बताया कि दमकल की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि आग किसी पटाखे की दुकान में नहीं, बल्कि रामलीला मैदान के पीछे स्थित सामुदायिक केंद्र के एक बड़े हॉल में लगी थी। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया और कुछ ही देर में उस पर काबू पा लिया। इसके बाद टीम ने हॉल का बारीकी से निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि हॉल में रामलीला कार्यक्रम के लिए रावण का पुतला तैयार किया जा रहा था और उसमें पटाखे भरने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक विस्फोट होने से आग लग गई। धमाके की वजह से सामुदायिक केंद्र भवन की दो दीवारें भी गिर गईं।

साहिबाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अमित सक्सेना ने बताया कि हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दो घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन घायलों को उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस और संबंधित विभागों की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

Tags: गाजियाबाद में रावण के पुतले
Previous Post

हापुड़ में गोकशी की कोशिश में मुठभेड़ के बाद तीन घायल बदमाश समेत छह गिरफ्तार

Next Post

रांची के मनोचिकित्सा संस्थान की प्रशिक्षु से दुष्कर्म, पीजी का छात्र गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर में शिक्षक दंपति हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूट की रकम और कपड़े बरामद

October 6, 2026
उत्तर प्रदेश

चार साल पुराने आदेश का पालन न करने पर यूपी के चार वरिष्ठ अधिकारियों पर अवमानना के आरोप तय, 13 अक्टूबर को फिर सुनवाई

October 6, 2026
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में युवती से छेड़छाड़ के आरोप में चार युवकों के खिलाफ FIR

October 6, 2026
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी योजना में बड़ा बदलाव, 375 तरह के काम अधिसूचित; जल सुरक्षा और आजीविका पर जोर

October 6, 2026
Next Post

रांची के मनोचिकित्सा संस्थान की प्रशिक्षु से दुष्कर्म, पीजी का छात्र गिरफ्तार

Recent Posts

दिल्ली पुलिस अधिकारी से जुड़ा फर्जी एआई वीडियो वायरल करने वाला “फर्जी पत्रकार ” गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 6, 2026
0

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी द्वारा एक महिला का कथित यौन उत्पीड़न किए जाने को दर्शाने वाला एआई-जनित फर्जी पोस्टर...

सुलतानपुर में शिक्षक दंपति हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूट की रकम और कपड़े बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 6, 2026
0

सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में शिक्षक दंपति की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

चार साल पुराने आदेश का पालन न करने पर यूपी के चार वरिष्ठ अधिकारियों पर अवमानना के आरोप तय, 13 अक्टूबर को फिर सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 6, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने चार साल पहले पारित अपने आदेश का अनुपालन नहीं किए जाने के मामले...

सहारनपुर में युवती से छेड़छाड़ के आरोप में चार युवकों के खिलाफ FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 6, 2026
0

सहारनपुर जिले में पुलिस ने एक युवती का शील भंग करने और उसके साथ छेड़छाड़ के आरोप में चार युवकों...

वीबी-जी राम जी योजना में बड़ा बदलाव, 375 तरह के काम अधिसूचित; जल सुरक्षा और आजीविका पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 6, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने नए ग्रामीण रोजगार ढांचे के तहत 375 तरह के कार्यों को अधिसूचित किया है। इसमें...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group