Saturday, September 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यूपी में जब्त शराब तस्करी की XUV थाने से निकालकर दबिश में ले जाने पर हाईकोर्ट सख्त, DGP को जांच के आदेश

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को गोपनीय एवं स्वतंत्र जांच करने का आदेश दिया है कि शराब तस्करी के मामले में जब्त महिंद्रा एक्सयूवी को पुलिस थाने से निकालकर दबिश के लिए कैसे ले जाया गया और बाद में इस वाहन से हुई दुर्घटना में एक महिला की मौत कैसे हुई।

न्यायमूर्ति अनिल कुमार ने डीजीपी को आठ सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर अनुपालन रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। अदालत ने इस बात पर भी कड़ी आपत्ति जताई कि पुलिस विभाग ने गलती करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ केवल उनके सेवा अभिलेख में निंदा प्रविष्टि दर्ज कर विभागीय कार्रवाई समाप्त कर दी।

वाहन स्वामी की ओर से जब्ती को चुनौती देते हुए दायर याचिका खारिज करते हुए अदालत ने कहा कि जब्ती के आदेश में कोई कानूनी खामी नहीं थी। हालांकि, बुलंदशहर के रामघाट थाने के पुलिस अधिकारियों द्वारा जब्त वाहन को लापरवाही से संभाले जाने से गंभीर प्रशासनिक खामियां सामने आईं।

अदालत ने 22 सितंबर के अपने आदेश में कहा, ‘कथित गलत आचरण की गंभीरता और वाहन के अनधिकृत इस्तेमाल के परिणाम पर बिना किसी स्पष्ट विचार के केवल निंदा प्रविष्टि की सजा देना प्रथम दृष्टया पूरी तरह अपर्याप्त प्रतीत होता है।

मामले के अनुसार, एक्सयूवी से कथित तौर पर अवैध शराब की 19 पेटियां बरामद होने के बाद रामघाट पुलिस ने 16 अप्रैल 2021 को वाहन जब्त किया था। जब्ती की कार्यवाही बुलंदशहर के जिलाधिकारी के समक्ष लंबित थी, तभी चार जून 2021 को वाहन को थाने से निकालकर ले जाया गया।

सरकारी अधिवक्ता ने अदालत में स्वीकार किया कि हेड मोहर्रिर सीताराम ने दो कांस्टेबलों-पंकज राणा और नरेंद्र सिंह-के साथ कथित मिलीभगत कर जब्त वाहन को एक वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश देने के उद्देश्य से सौंप दिया। यह काम कथित तौर पर तत्कालीन थाना प्रभारी (एसएचओ) वीरेंद्र सिंह की जानकारी के बिना किया गया था।

तीन दिन बाद, सात जून 2021 को इस वाहन की मथुरा के राया क्षेत्र में दुर्घटना हो गई। हादसे में मनोज कुमार के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मां की मृत्यु हो गई। मथुरा पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की और वाहन को फिर से जब्त कर लिया।

जब उच्च न्यायालय ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगी तो पता चला कि बुलंदशहर के तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हेड मोहर्रिर और दोनों कांस्टेबलों के खिलाफ केवल निंदा प्रविष्टि दर्ज कर विभागीय कार्यवाही समाप्त कर दी थी।

अदालत ने कहा कि यह घटना कोई सामान्य प्रक्रियागत चूक नहीं थी, बल्कि इसमें जब्त वाहन को बिना अनुमति हटाना और उसका इस्तेमाल करना शामिल था। इसी आचरण के दौरान वाहन एक जानलेवा दुर्घटना का शिकार हुआ।

पीठ ने डीजीपी को यह भी जांच करने का निर्देश दिया कि क्या संबंधित पुलिसकर्मियों के आचरण के लिए चोरी, आपराधिक गबन या आपराधिक विश्वासघात जैसे आपराधिक आरोप लगाए जा सकते हैं। जांच के दायरे में तत्कालीन एसएचओ और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से पर्यवेक्षण में हुई चूक को भी शामिल किया गया है।

Tags: यूपी में जब्त शराब तस्करी
Previous Post

भदोही में विद्युत विभाग के कार्यालय सहायक को ₹8,000/- रिश्वत लेते हुए ट्रैप

Next Post

मथुरा के गोवर्धन में धर्म परिवर्तन मामले में सलमान नाम का आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा के गोवर्धन में धर्म परिवर्तन मामले में सलमान नाम का आरोपी गिरफ्तार

September 26, 2026
उत्तर प्रदेश

भदोही में विद्युत विभाग के कार्यालय सहायक को ₹8,000/- रिश्वत लेते हुए ट्रैप

September 26, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा-सपा में उम्मीदवारों को लेकर मंथन

September 26, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

बहराइच में गन्ने के खेत से निकले तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों में दहशत

September 25, 2026
Next Post

मथुरा के गोवर्धन में धर्म परिवर्तन मामले में सलमान नाम का आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

मथुरा के गोवर्धन में धर्म परिवर्तन मामले में सलमान नाम का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन के आरोप से जुड़े मामले...

यूपी में जब्त शराब तस्करी की XUV थाने से निकालकर दबिश में ले जाने पर हाईकोर्ट सख्त, DGP को जांच के आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को गोपनीय एवं स्वतंत्र जांच करने का आदेश दिया...

भदोही में विद्युत विभाग के कार्यालय सहायक को ₹8,000/- रिश्वत लेते हुए ट्रैप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

भदोही, उत्तर प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की टीम ने शुक्रवार शाम भदोही जिले में बिजली विभाग के...

यूपी में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा-सपा में उम्मीदवारों को लेकर मंथन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों में जोड़तोड़ और लामबंदी तेज हो...

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में चौथी बार स्वर्ण पदक जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

नागोया, गत चैम्पियन भारत ने एशियाई खेलों की कबड्डी स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखते हुए ईरान को शनिवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group