Monday, September 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई, बीड और बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार; सभी 18 आरोपी पकड़े गए

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
in देश
0


महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के प्रश्नपत्र लीक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए भिवंडी पुलिस ने फरार हो गए दो आरोपियों को बीड और बिहार से गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने बताया कि प्रकाश मिसाल और अशोक साव की गिरफ्तारी के साथ आरोपपत्र में नामजद सभी 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ठाणे शहर पुलिस और भिवंडी डिवीजन (जोन-द्वितीय) के अधिकारियों के नेतृत्व में की गई जांच में महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक फैले व्यापक अंतरराज्यीय परीक्षा धोखाधड़ी नेटवर्क का खुलासा हुआ।

अधिकारी ने कहा, ‘‘दोनों संदिग्धों साव और मिसाल का पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने तकनीकी खुफिया जानकारी, वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड और लोकेशन लॉग के जरिये पता लगाया।’’

गत 28 जून को निर्धारित परीक्षा से एक दिन पहले इस गिरोह का तब भंडाफोड़ हुआ था, जब जोन-द्वितीय के पुलिस उपायुक्त पवन बंसोड़ को सूचना मिली थी कि तीन लोग भिवंडी के एक निवासी को परीक्षा के प्रश्नपत्र बेचने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस ने कोंगांव इलाके में अपने कर्मियों को ग्राहक बनाकर जाल बिछाया, संदिग्धों को हिरासत में लिया और प्रश्नपत्रों के चार सेट जब्त किए। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (एमएससीई) के अधिकारियों से बाद में कराई गई जांच में पुष्टि हुई कि जब्त सामग्री वास्तविक प्रश्नपत्र से मेल खाती थी।

ठाणे पुलिस द्वारा दायर आरोपपत्र के अनुसार, दो कर्मचारियों ने आगरा की एक प्रिंटिंग प्रेस से प्रश्नपत्र निकालकर महज 8,000 रुपये के लिए उन्हें जूते के तलवों के भीतर छिपाकर बाहर भेजा था।

शुक्रवार को भिवंडी की एक स्थानीय अदालत में दाखिल आरोपपत्र में 18 आरोपियों के नाम हैं। इनमें कथित मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता भी शामिल है, जिसका नाम इससे पहले ओडिशा में प्रश्नपत्र लीक मामले में सामने आ चुका है।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक साजिश से संबंधित धाराओं के साथ-साथ परीक्षा में कदाचार और अनुचित साधनों से संबंधित महाराष्ट्र के कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Tags: Maharashtra TETTET Paper Leak
Previous Post

शाहजहांपुर में जलती चिता पर मांस पकाने का आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य फरार

Related Posts

क्राइम

दिल्ली में APK फाइल से मोबाइल हैक कर 6.57 लाख की साइबर ठगी, अहमदाबाद से तीन गिरफ्तार

September 21, 2026
अंतराष्ट्रीय

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

September 20, 2026
खेल

शेफाली वर्मा के तूफानी शतक से भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

September 20, 2026

Recent Posts

महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई, बीड और बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार; सभी 18 आरोपी पकड़े गए

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के प्रश्नपत्र लीक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए भिवंडी पुलिस ने फरार हो...

शाहजहांपुर में जलती चिता पर मांस पकाने का आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य फरार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में पुलिस ने जलती चिता पर कथित रूप से मांस पकाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार...

दिल्ली में APK फाइल से मोबाइल हैक कर 6.57 लाख की साइबर ठगी, अहमदाबाद से तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने ‘एपीके’ फाइल के जरिए कथित रूप से मोबाइल फोन हैक कर लोगों के खातों से रुपये निकालने...

Canada में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए एक विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। भारतीय मिशन...

शाहजहांपुर में पैसों की मांग से परेशान 17 वर्षीय किशोर की मौत, युवती समेत पांच पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

शाहजहांपुर, जिले के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के सिमरा डभौरा गांव में 17 वर्षीय किशोर की मौत के मामले में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group