Monday, August 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भदोही में मेमू ट्रेन पर पथराव के आरोप में चार गिरफ्तार, दो नाबालिग हिरासत में

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 30, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


भदोही, वाराणसी से प्रयागराज जा रही एक मेमू ट्रेन पर पथराव के आरोप में रेलवे पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को अहिमनपुर रेलवे पड़ाव पर कुछ लोगों ने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से विवाद के बाद रेल लाइन की गिट्टियों से पथराव किया और भाग गए थे। इस दौरान किसी यात्री ने मोबाइल से वीडियो बना लिया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

प्रयागराज में रामबाग के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के प्रभारी निरीक्षक दया शंकर यादव ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पथराव करने वालों की पहचान की गई। उन्होंने बताया कि शनिवार देर शाम आरपीएफ और ज्ञानपुर रोड राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी प्रभारी आनंद कुमार की टीम ने अहिमनपुर स्टेशन के आसपास से आरोपियों की पहचान की।

उन्होंने बताया कि पथराव करने वालों में कृष्ण कुमार यादव उर्फ कृष्णा, अभिषेक प्रजापति, आदर्श प्रजापति, आदित्य गुप्ता (चारों की उम्र 18 से 20 साल) और दो नाबालिग शामिल हैं। सभी भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।

यादव ने बताया कि पथराव में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन घटना से कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा और यात्रियों में दहशत फैल गई। सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 29.08.2026 को थाना औराई पुलिस द्वारा आरपीएफ/जीआरपी के साथ संयुक्त रूप से मौके पर जांच एवं पतारसी की गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घटना में संलिप्त 06 व्यक्तियों की पहचान की गई, जिनके विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज रामबाग पर मुकदमा धारा 153, 147 रेल अधिनियम के…

— BHADOHI POLICE (@bhadohipolice) August 30, 2026

Tags: भदोही में मेमू ट्रेन पर
Previous Post

हापुड़: रिश्ता टूटने से नाराज युवक ने पूर्व मंगेतर और उसकी बहन पर फेंका तेजाब, आरोपी हिरासत में

Next Post

यूपी की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखी भावुक पोस्ट

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में BITS Pilani Admission Scam का पर्दाफाश: 46 लाख रुपये ठगने वाला मास्टरमाइंड यशराज बाजपेई एयरपोर्ट से अरेस्ट

August 30, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: शनिवार से लापता हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या, ड्राइवर पर विरोधियों से मिलकर हत्या कराने का शक

August 30, 2026
उत्तर प्रदेश

बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने संपत्ति विवाद को लेकर अपने रिश्तदारों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

August 30, 2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में मंदाकिनी ने तोड़ा 23 साल का रिकॉर्ड, बाढ़ से भारी तबाही

August 30, 2026
Next Post

यूपी की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखी भावुक पोस्ट

Recent Posts

अयोध्या: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के लिए मणिराम छावनी में पूजी गई रजत शिला, ‘अब मथुरा की बारी है’ के नारों से गुंजायमान हुआ माहौल

by Atul Narain Srivastava
August 30, 2026
0

अयोध्या में श्रावणी पर्व के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर एक बड़ा धार्मिक अनुष्ठान...

PM Modi Kyrgyzstan Visit: बिश्केक पहुंचे पीएम मोदी, SCO समिट के साथ अमेरिका के विरोध पर भारत का कड़ा रुख

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 30, 2026
0

बिश्केक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को किर्गिस्तान पहुंचे, जहां वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और...

dark energy, exoplanets और एलियन ग्रहों की खोज करेगा नासा का ‘रोमन स्पेस टेलीस्कोप’, फाल्कन हेवी रॉकेट से अंतरिक्ष में रवाना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 30, 2026
0

केप कैनावेरल (अमेरिका), नासा की सबसे नयी और अत्याधुनिक अंतरिक्ष दूरबीन रविवार को अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गई। इसका...

लखनऊ में BITS Pilani Admission Scam का पर्दाफाश: 46 लाख रुपये ठगने वाला मास्टरमाइंड यशराज बाजपेई एयरपोर्ट से अरेस्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 30, 2026
0

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिट्स-पिलानी में दाखिला कराने के नाम पर एक महिला से 46 लाख रुपये...

लखनऊ: शनिवार से लापता हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या, ड्राइवर पर विरोधियों से मिलकर हत्या कराने का शक

by Atul Narain Srivastava
August 30, 2026
0

राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group