Saturday, August 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Bareilly : रक्षाबंधन की रात बीजेपी नेता की चाकू से गोदकर हत्या, सुभाष नगर क्षेत्र में तनाव

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 29, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


बरेली जिले में रक्षाबंधन की देर रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। वारदात सुभाष नगर थाना क्षेत्र में हुई, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारीक के मुताबिक, घटना सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ स्थित मांझे वाली बगिया में हुई। मृतक की पहचान भाजपा मढ़ीनाथ मंडल ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सचिन कश्यप के तौर पर हुई है। पारीक ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

इस बीच पुलिस सूत्रों के अनुसार, रक्षाबंधन की रात सचिन कश्यप बगिया के पास मौजूद थे और इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से सचिन पर कई वार कर दिए और गंभीर रूप से घायल सचिन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सचिन कश्यप का कुछ लोगों के साथ रुपयों के लेनदेन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। करीब एक महीने पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। उस समय समझौता करा दिया गया था, लेकिन विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ था। पुलिस इस पुराने विवाद को भी हत्या की वजह के संभावित पहलू के तौर पर जांच रही है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से दी गई तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://t.co/WXLqSB0Idr

— Bareilly Police (@bareillypolice) August 29, 2026

Tags: Bareilly : रक्षाबंधन की रात
Previous Post

प्रयागराज में स्वामी नारायण मंदिर में मकान ढहा, कोई हताहत नहीं

Next Post

Kajari Teej 2026 : 30 या 31 अगस्त? जानें कजरी तीज की सही तिथि, उदया तिथि और पूजन विधि

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में दसवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में स्कूल प्रबंधक के बेटे पर मामला दर्ज

August 29, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

AMU के स्‍नातक छात्र ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट बरामद

August 29, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में स्वामी नारायण मंदिर में मकान ढहा, कोई हताहत नहीं

August 29, 2026
उत्तर प्रदेश

बदायूं में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना का आरोप

August 29, 2026
Next Post

Kajari Teej 2026 : 30 या 31 अगस्त? जानें कजरी तीज की सही तिथि, उदया तिथि और पूजन विधि

Recent Posts

नेपाल आपदा कोष को गत तीन दिन में दो अरब रुपये का मिला दान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 29, 2026
0

नेपाल के 'प्रधानमन्त्री दैवी प्रकोप उद्धार कोष' (Prime Minister's Disaster Relief Fund) में सहायता राशि जमा करने के लिए आधिकारिक...

रूदौली बार एसोसिएशन चुनाव : अध्यक्ष पद पर राम मिलन यादव व महामंत्री पद पर अखिलेश अवस्थी विजयी घोषित

by Atul Narain Srivastava
August 29, 2026
0

अयोध्या, बार एसोसिएशन रूदौली के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राम मिलन यादव व महामंत्री पद पर अखिलेश अवस्थी विजयी...

गोरखपुर में दसवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में स्कूल प्रबंधक के बेटे पर मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 29, 2026
0

गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र में एक निजी बालिका माध्यमिक विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा (15) का चार...

sanketik photo

AMU के स्‍नातक छात्र ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 29, 2026
0

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में स्नातक के एक छात्र ने कथित तौर पर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर...

FSSAI Proposal in Supreme Court: अनहेल्दी डिब्बाबंद खाने की अब तुरंत होगी पहचान, पैकेट के सामने दिखेगा लाल रंग का चेतावनी निशान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 29, 2026
0

नयी दिल्ली, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि उसने ऐसे खाद्य उत्पादों के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group