Friday, August 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

फिरोजाबाद में रक्षाबंधन पर घर लौट रही दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


फिरोजाबाद, रक्षाबंधन मनाने के लिए गुरुग्राम से अपने गांव लौट रही एक दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस ने बताया कि युवती के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।शिकोहाबाद के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनुज कुमार सिंह ने बताया कि नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव कुतुकपुर निवासी राकेश सिंह की बेटी आरती (21) गुरुग्राम (हरियाणा) के एक अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थी।

परिजनों के अनुसार, वह रक्षाबंधन मनाने के लिए 26 अगस्त, बुधवार रात को गांव रवाना हुई थी। रात करीब आठ बजे फोन पर परिजनों से बातचीत में उसने बताया था कि वह शिकोहाबाद की विजेंद्र कॉलोनी निवासी एक युवक के साथ आ रही है। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया।

इसी बीच पुलिस को शिकोहाबाद क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।

मृतका की बड़ी बहन ललिता ने यह भी आरोप लगाया कि आरती ने शिकोहाबाद पहुंचने पर बताया था कि रात होने के कारण वह प्रतापपुर चौराहे के पास रहने वाली अपनी सहेली के यहां रुक रही है। सुबह पुलिस से घटना की सूचना मिली, लेकिन उसके बाद से उसकी सहेली का पता नहीं चल पा रहा है। परिजनों ने उसकी सहेली की भूमिका पर भी संदेह जताया है।

Tags: फिरोजाबाद में रक्षाबंधन
Previous Post

बरेली में तेज आवाज में डीजे बजाने और वाहनों में अनधिकृत बदलाव पर कार्रवाई, 11 डीजे वाहन जब्त

Next Post

बुलंदशहर में डंपर में घुसी रोडवेज बस; बच्ची समेत दो की मौत, 24 घायल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बलिया में मुठभेड़ के बाद दो शातिर आभूषण चोर गिरफ्तार, गोली लगने से एक बदमाश घायल

August 28, 2026
उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में डंपर में घुसी रोडवेज बस; बच्ची समेत दो की मौत, 24 घायल

August 28, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली में तेज आवाज में डीजे बजाने और वाहनों में अनधिकृत बदलाव पर कार्रवाई, 11 डीजे वाहन जब्त

August 28, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court Hathras Case: योगी सरकार को कड़ा निर्देश, 3 महीने में हाथरस पीड़ित परिवार को नोएडा या गाजियाबाद में दें मकान

August 27, 2026
Next Post

बुलंदशहर में डंपर में घुसी रोडवेज बस; बच्ची समेत दो की मौत, 24 घायल

Recent Posts

बलिया में मुठभेड़ के बाद दो शातिर आभूषण चोर गिरफ्तार, गोली लगने से एक बदमाश घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

बलिया जिले की भीमपुरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिहार निवासी दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के...

बुलंदशहर में डंपर में घुसी रोडवेज बस; बच्ची समेत दो की मौत, 24 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

बुलंदशहर जिले के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में शुक्रवार तड़के सड़क हादसे में एक बच्ची और एक महिला की मौत...

फिरोजाबाद में रक्षाबंधन पर घर लौट रही दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

फिरोजाबाद, रक्षाबंधन मनाने के लिए गुरुग्राम से अपने गांव लौट रही एक दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो...

बरेली में तेज आवाज में डीजे बजाने और वाहनों में अनधिकृत बदलाव पर कार्रवाई, 11 डीजे वाहन जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

बरेली में बारावफात के दौरान निर्धारित समय के बाद तेज आवाज में डीजे बजाने और वाहनों में अनधिकृत बदलाव के...

Toxic Movie Review & Collection: 500 करोड़ी ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, गालियां ही गालियां, एडल्ट सीन पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

मुंबई, ‘केजीएफ’ फेम सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ शुरुआत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group