Friday, August 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गाजियाबाद में मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग का बड़ा प्रहार: 10 क्विंटल मिलावटी छेना रसगुल्ला नष्ट, सेफोलाइट केमिकल बरामद

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


गाजियाबाद, आगामी त्योहारों को देखते हुए गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट खोरी के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार शाम क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के भीमनगर स्थित ‘सचिन छेना स्टोर’ पर खाद्य विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी कर लगभग 10 क्विंटल घटिया व मिलावटी छेना रसगुल्ला नष्ट कराया।

यह निर्माणशाला सर्वोदय नगर निवासी उदय सिंह की बताई जा रही है। जांच के दौरान अधिकारियों को मौके पर अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार किया गया भारी मात्रा में छेना रसगुल्ला मिला। गुणवत्ता और स्वच्छता के मानकों पर खरा न उतरने के कारण विभाग ने खाद्य सामग्री को तुरंत नष्ट करवा दिया ताकि इसे बाजार में बिक्री के लिए न भेजा जा सके।

छापेमारी के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने मौके से तैयार रसगुल्ला, अरारोट, पनीर और सेफोलाइट (सोडियम फॉर्मेल्डिहाइड सल्फोक्सिलेट) के चार अलग-अलग सैंपल एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। सेफोलाइट एक ऐसा केमिकल है जिसका उपयोग खाद्य पदार्थों में ब्लीचिंग एजेंट और प्रिजर्वेटिव के रूप में चमक बढ़ाने के लिए किया जाता है।

अधिकारियों के मुताबिक, लैब टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गाजियाबाद के जिलाधिकारी (डीएम) रवींद्र कुमार मांदड़ के कड़े निर्देशों के बाद जिले भर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सक्रिय हो गया है।

इससे चार दिन पहले भी मोदीनगर के भोजपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर संदिग्ध मावा और पनीर जब्त किया गया था। विभाग का कहना है कि त्योहारों के अंत तक मिलावटखोरों के खिलाफ यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Tags: गाजियाबाद में मिलावटखोरी
Previous Post

Kriti Sanon Jewelry Ad Controversy: कृति सैनन के एड पर मचा बवाल, कंगना रनौत बोलीं- ‘यह विज्ञापन जानबूझकर असहज करने वाला’

Next Post

Allahabad High Court: स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब की अनुमति याचिका खारिज, हाईकोर्ट बोला—’यह इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं’

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बलिया में मुठभेड़ के बाद दो शातिर आभूषण चोर गिरफ्तार, गोली लगने से एक बदमाश घायल

August 28, 2026
उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में डंपर में घुसी रोडवेज बस; बच्ची समेत दो की मौत, 24 घायल

August 28, 2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में रक्षाबंधन पर घर लौट रही दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

August 28, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली में तेज आवाज में डीजे बजाने और वाहनों में अनधिकृत बदलाव पर कार्रवाई, 11 डीजे वाहन जब्त

August 28, 2026
Next Post

Allahabad High Court: स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब की अनुमति याचिका खारिज, हाईकोर्ट बोला—'यह इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं'

Recent Posts

बलिया में मुठभेड़ के बाद दो शातिर आभूषण चोर गिरफ्तार, गोली लगने से एक बदमाश घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

बलिया जिले की भीमपुरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिहार निवासी दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के...

बुलंदशहर में डंपर में घुसी रोडवेज बस; बच्ची समेत दो की मौत, 24 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

बुलंदशहर जिले के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में शुक्रवार तड़के सड़क हादसे में एक बच्ची और एक महिला की मौत...

फिरोजाबाद में रक्षाबंधन पर घर लौट रही दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

फिरोजाबाद, रक्षाबंधन मनाने के लिए गुरुग्राम से अपने गांव लौट रही एक दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो...

बरेली में तेज आवाज में डीजे बजाने और वाहनों में अनधिकृत बदलाव पर कार्रवाई, 11 डीजे वाहन जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 28, 2026
0

बरेली में बारावफात के दौरान निर्धारित समय के बाद तेज आवाज में डीजे बजाने और वाहनों में अनधिकृत बदलाव के...

Toxic Movie Review & Collection: 500 करोड़ी ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, गालियां ही गालियां, एडल्ट सीन पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 27, 2026
0

मुंबई, ‘केजीएफ’ फेम सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ शुरुआत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group